नासिक में 27 फरवरी से विश्व मराठी सम्मेलन का आगाज, फडणवीस करेंगे उद्घाटन; दिग्गजों की रहेगी मौजूदगी
Nashik World Marathi Conference: नासिक में 27 फरवरी से तीन दिवसीय विश्व मराठी सम्मेलन आयोजित होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उद्घाटन करेंगे और डॉ. भालचंद्र नेमाडे को ‘साहित्य भूषण’ सम्मान दिया जाएगा
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Marathi Language Promotion( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Marathi Language Promotion: नासिक मराठी भाषा, साहित्य और संस्कृति का वैश्विक स्तर पर प्रसार करने के उद्देश्य से चौधा विश्व मराठी सम्मेलन नासिक में 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को म.वि.प्र. समाज संस्था के के.टी.एच.एम. कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया है।
27 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे सम्मेलन का उद्घाटन देवेंद्र फडणवीस के हाथों होगा। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार की प्रमुख उपस्थिति रहेगी।
सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर डॉ. भालचंद्र नेमाडे को ‘साहित्य भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही श्रीनिवास विनायक कुलकर्णी को ‘विंदा करंदीकर जीवनगौरव’ पुरस्कार तथा मारुती बाबा कुरेकर को विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
कार्यक्रम में छगन भुजबल, दादाजी भुसे, उदय सामंत और नरहरी झिरवाळ जैसे कैबिनेट मंत्रियों सहित महापौर हिमगौरी आडके भी उपस्थित रहेंगी।
भाषा के संरक्षण व विकास का लक्ष्य
सम्मेलन के माध्यम से मराठी भाषा के संरक्षण, नई पीढ़ी में भाषा के प्रति गर्व विकसित करने और आधुनिक तकनीक के युग में मराठी के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा, आयोजन के दौरान विभिन्न विषयों पर परिसंवाद, व्याख्यान, काव्यपाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुस्तक प्रदर्शनियां आयोजित होंगी।
विदेशों की मराठी संस्थाओं के साथ संवाद कर मराठी साहित्य को डिजिटल माध्यम से वैश्विक स्तर पर पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा, मराठी भाषा विभाग के सचिव डॉ. किरण कुलकर्णी तथा स्वागताध्यक्ष एड, नितिन ठाकरे ने नासिक के साहित्यप्रेमियों, पाठकों और जनप्रतिनिधियों से इस भव्य सम्मेलन में उपस्थित रहने का आह्वान किया है। प्रशासन और स्थानीय संगठनों के सहयोग से व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
मुख्य जानकारी
दिनांक: 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2026।
स्थानः के. टी.एच.एम. कॉलेज परिसर, नासिक।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में मक्का खरीद ठप, MSP पर खरीद धीमी, कांग्रेस सांसद ने उठाया मुद्दा; किसानों में बढ़ा आक्रोश
उद्द्घाटन: देवेंद्र फडणवीस (27 फरवरी, दोपहर 3 बजे)।
प्रमुख अतिथिः विश्वास पाटिल अध्यक्ष, 99वां अ.भा. मराठी साहित्य सम्मेलन) और डॉ. सदानंद मोरे।
उद्देश्यः मराठी का डिजिटल भविष्य और वैश्विक अनुवाद को बढ़ावा देना।
