विंचूर सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को दी गई एक्सपायरी दवाएं, नागरिकों में आक्रोश
Niphad Expired Medicines: विंचूर के सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को एक्सपायरी दवाएं देने का मामला सामने आया है। नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Expired Medicines (सोर्सः सोशल मीडिया)
Winchur Ayurvedic Hospital: विंचूर स्थित सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को सरेआम एक्सपायरी (कालबाह्य) दवाएं वितरित करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना ने स्थानीय स्वास्थ्य प्रणाली की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।
स्थानीय निवासी योगेश सोनवणे तीन-चार दिन पहले मतली और दस्त की शिकायत के चलते उपचार के लिए अस्पताल गए। वहां उन्हें ओ.आर.एस. के पैकेट दिए गए, जिनकी जांच करने पर पाया गया कि वे दिसंबर 2025 तक ही वैध थे। मरीजों की जान जोखिम में डालने वाली इस लापरवाही ने निफाड तहसील के स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
अस्पताल की बदहाली और डॉक्टरों की अनुपस्थिति
इस अस्पताल में पिछले कई दिनों से कोई भी चिकित्सा अधिकारी नियमित रूप से उपस्थित नहीं है। 15 हजार से अधिक जनसंख्या वाले विंचूर और आसपास के कई क्षेत्रों के लिए यह एकमात्र सरकारी उपचार केंद्र है। राजमार्ग के समीप होने के कारण यहां बड़ी संख्या में मरीज आते हैं, लेकिन डॉक्टरों की अनुपस्थिति और दवाओं की कमी के कारण उन्हें निजी मेडिकल स्टोर का सहारा लेना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
ये भी पढ़े: नवभारत संवाद: विदर्भ के स्टील दिग्गज बोले- स्किल लेबर और बिजली दरों ने बढ़ाई मुश्किलें
नागरिकों की कड़ी कार्रवाई की मांग
एक्सपायरी दवाएं वितरित होने के बाद स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल गहन जांच कराने और संबंधित चिकित्सा अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही अस्पताल में स्थायी डॉक्टर तैनात करने और दवाओं के नियमित स्टॉक की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।
