नासिक TCS कर्मचारी धर्मांतरण केस: SIT की बड़ी कार्रवाई, मुख्य संदिग्ध निदा खान के परिवार से 5 घंटे पूछताछ!
Nasik TCS Employee Case: नासिक टीसीएस महिला कर्मचारी मामले में एसआईटी ने मुख्य संदिग्ध निदा खान के परिवार से 5 घंटे पूछताछ की। जांच में एमआईएम पार्षद मतीन पटेल और राजनीतिक कड़ियां सामने आई हैं।
- Written By: रूपम सिंह
नासिक धर्मांतरण मामला निदा खान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nasik TCS Employee Case SIT Investigation Nida Khan: बहुराष्ट्रीय कंपनी टीसीएस की एक महिला कर्मचारी के साथ अत्याचार और धर्मांतरण के दबाव से जुड़े चर्चित मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को मुख्य संदिग्ध निदा खान के परिवार के सदस्यों से करीब पांच घंटे तक मैराथन पूछताछ की। इस कार्रवाई से मामले में संलिप्त अन्य मददगारों पर भी शिकंजा कसता जा रहा है।
एसआईटी ने देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज इस गंभीर मामले में निदा खान की मां, मौसी और भाई को तलब किया था। करीब पांच घंटे तक चली गहन पूछताछ के दौरान एसआईटी ने निम्नलिखित बिंदुओं पर उनके बयान दर्ज किए निदा खान करीब 40 दिनों तक फरार रही थी।
इस दौरान वह कहां रुकी थी? उसे पनाह देने और उसकी गतिविधियों में मदद करने वाले अन्य सहयोगियों की भूमिका क्या थी? हालांकि पांच घंटे की पूछताछ के बाद तीनों परिजनों को फिलहाल छोड़ दिया गया है, लेकिन एसआईटी ने संकेत दिए हैं कि जांच की जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा तलब किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
राजनीतिक गलियारों तक पहुंच रही जांच
- जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि निदा खान छत्रपति संभाजीनगर में छिपकर रह रही थी।
- इस मामले में एमआईएम के पार्षद मतीन पटेल और मकान मालिक हनीफ शेख को पहले ही सह-संदिग्ध बनाया जा चुका है।
- सूत्रों के अनुसार, मतीन पटेल के मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट का एसआईटी को इंतजार है।
ये भी पढ़ें :- नासिक में NCCF की कछुआ चाल से 1 लाख टन प्याज खरीदी संकट में, 18 में से केवल 3 केंद्रों पर प्रक्रिया शुरू
- मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियों के बीच एक प्रभावशाली राजनीतिक नेता के शामिल होने की चर्चा भी तेज है।
- माना जा रहा है कि संदिग्धों की मदद करने में एक बड़े राजनीतिक रसूखदार का हाथ है, जिसकी पहचान अभी गुप्त रखी गई है और जल्द ही उसे भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
