नासिक में NCCF की कछुआ चाल से 1 लाख टन प्याज खरीदी संकट में, 18 में से केवल 3 केंद्रों पर प्रक्रिया शुरू

Nashik Onion Market Price: नासिक में एनसीसीएफ द्वारा 18 में से केवल 3 केंद्रों पर प्याज खरीदी शुरू होने से 30 जून तक 1 लाख टन का लक्ष्य अधर में है। बैंक गारंटी और तकनीकी दिक्कतें मुख्य बाधा हैं।
Onion procurement in Nasik faces delays with only 3 of 18 NCCF centers active. Issues with bank guarantees and software pose a threat to the June 30 target.
प्याज संकट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

NCCF Government Centers Onion Procurement Nashik News: केंद्र सरकार के निर्देशों के बावजूद नासिक जिले में प्याज खरीदी की सरकारी प्रक्रिया कछुआ चाल से चल रही है। एनसीसीएफ द्वारा तय किए गए 18 केंद्रों में से केवल 3 केंद्रों पर ही खरीदी शुरू हो पाई है, जिससे 30 जून तक 1 लाख टन का लक्ष्य पूरा करने की राह में बड़ी बाधाएं खड़ी हो गई हैं।

नासिक जिले से 95 हजार टन प्याज खरीदने का जिम्मा एनसीसीएफ का है, लेकिन प्रशासनिक और तकनीकी खामियों ने पूरी व्यवस्था को बेपटरी कर दिया है- एनसीसीएफ द्वारा चयनित 18 संस्थाओं में से 10 ने अभी तक बैंक गारंटी जमा नहीं की है। मात्र संस्थाओं ने 10 लाख की बैंक गारंटी दी है, जिनमें से भी केवल 3 संस्थाएं (विंचूर, उमराने और देवला) सक्रिय हैं। खुले बाजार में प्याज के बेहतर दाम मिलने के कारण किसान सरकारी केंद्रों पर माल

तकनीकी दिक्कतों के कारण भी काम की रफ्तार सुस्त

  • वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (वखार महामंडल) पहली बार प्याज का भंडारण कर रहा है। सॉफ्टवेयर में रसीद जनरेट होने में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण भी काम की रफ्तार सुस्त है।
  • 30 जून तक 1 लाख टन प्याज खरीदने का लक्ष्य एनसीसीएफ के लिए अब एक बड़ी चुनौती बन गया है। स्थिति को सुधारने के लिए एनसीसीएफ ने प्याज के खरीदी दाम बढ़ाने का प्रस्ताव दिल्ली मुख्यालय भेजा है, ताकि किसानों को आकर्षित किया जा सके। शाखा प्रबंधक सी। हर्ष का कहना है, "अगले सप्ताह तक सभी चयनित संस्थाओं से बैंक गारंटी लेकर प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।
  • हमारा पूरा प्रयास है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्याज खरीदी का लक्ष्य पूरा कर लिया जाए।"
  • अगले सप्ताह से लासलगांव, पिंपलगांव बसवंत, मालेगांव और बागलाण जैसे प्रमुख केंद्रों पर भी खरीदी शुरू होने की संभावना है।

प्याज खरीदी में बाधाएं

  • कुल लक्ष्यः 1 लाख टन
  • कुल चयनित संस्थाएंः 18
  • सक्रिय संस्थाएंः 3 (विंचूर, उमराने और देवला)
  • अवरोधः बैंक गारंटी का अभाव, सॉफ्टवेयर समस्या और बाजार में अधिक दाम।

क्या हो रहे हैं सुधार के उपाय ?

दामों में वृद्धिः किसानों को लुभाने के लिए दिल्ली मुख्यालय को भेजा गया नया दर प्रस्ताव।

बैंक गारंटी प्रक्रियाः अगले सप्ताह तक सभी 18 संस्थाओं को प्रक्रिया में लाने का लक्ष्य।

सॉफ्टवेयर अपडेट रसीद जनरेशन प्रक्रिया को तेज करने के लिए तकनीकी टीम को सक्रिय किया गया।  अगले सप्ताह में चुनी गई सभी संस्थाओं से बैंक गारंटी लेकर उन्हें मंजूरी देने की हमारी पूरी तैयारी है। हमारा प्रयास है कि 30 जून तक प्याज खरीदी का लक्ष्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए।

- सी। हर्ष, शाखा प्रबंधक, एनसीसीएफ, नासिक

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com