Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चुनाव आयोग पर भड़के सुशील शिंदे! बोले- अब आंदोलन ही आखिरी रास्ता

Sushil Kumar Shinde: सुशील कुमार शिंदे ने चुनाव आयोग पर गड़बड़ी और धांधली के आरोप लगाते हुए आंदोलन की बात कही। नक्सलवाद पर फडणवीस को दी बधाई और 2025 तक खत्म करने की उम्मीद जताई।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 15, 2025 | 06:48 PM

सुशील कुमार शिंदे

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik News: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने देश में चुनाव से जुड़ी गड़बड़ियों और मतदाता सूची में धांधली को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। शिंदे ने स्पष्ट किया कि जब चुनाव आयोग बात नहीं सुनता है, तो आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचता है। शिंदे ने यह विचार नाशिक में कविवर्य नारायण सुर्वे सार्वजनिक वाचनालय द्वारा आयोजित साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में व्यक्त किए।

चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

सुशील कुमार शिंदे ने कहा, विपक्षी दल पिछले दिनों हुई गलतियों को सुधारने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी ने देश भर के चुनावों में हुई गड़बड़ियों, मतदाता सूची में धांधली सहित पूरी जानकारी दी है, लेकिन आयोग की आँखें नहीं खुलती हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में हुए चुनावों में गड़बड़ी हुई। मतदाता सूचियों में नाम गायब, गांव गायब जैसी कई त्रुटियों की जानकारी देने के बाद भी चुनाव आयोग कुछ नहीं कर रहा है।

हमने चुनाव आयोग के आयुक्तों से मुलाकात की और चर्चा की है। इस संबंध में कानून बनाया जाना चाहिए, यदि कुछ गलत हो रहा है तो उसे ध्यान में लाना आवश्यक है। शिंदे ने साफ कहा कि अगर इस स्थिति से कोई रास्ता नहीं निकलता है तो आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचता है। इसके लिए हमें आंदोलन करना पड़ेगा।

स्थानीय निकाय चुनाव और नक्सलवाद पर राय

स्थानीय स्वराज्य संस्था (निकाय) चुनाव के संबंध में शिंदे ने कहा कि महाविकास अघाड़ी के लिए कांग्रेस पदाधिकारी एक साथ बैठक करेंगे और निर्णय लेंगे। नक्सलवाद के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को रोकने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस काम कर रहे हैं, इसके लिए उन्हें बधाई।

यह भी पढ़ें- भूपति समेत 61 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में किया आत्मसमर्पण, माओवाद के अंत की शुरुआत: CM

शिंदे ने मुख्यमंत्री फडणवीस के उस विश्वास पर अपनी राय रखी, जिसमें उन्होंने 2025 तक नक्सलवाद से मुक्ति की बात कही है। शिंदे ने कहा, वास्तव में यह संभव नहीं है लेकिन, अगर मुख्यमंत्री इसके लिए प्रयास कर रहे हैं तो उन्हें शुभकामनाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि माओवादी आज भी क्यों लड़ते हैं, यह अभी तक समझा नहीं गया है, और इसके मूल में जाने की जरूरत है। शिंदे ने विश्वास जताया कि गरीबों के लिए काम करने और उनके मुद्दों को हल करने से ही माओवाद समाप्त होगा।

Sushil kumar shinde blasts election commission issues nashik statement naxalism praises fadnavis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2025 | 06:48 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra
  • Nashik

सम्बंधित ख़बरें

1

भूपति समेत 61 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में किया आत्मसमर्पण, माओवाद के अंत की शुरुआत: CM

2

Gadchiroli: कपास के अपेक्षित उत्पादन की आस धूमिल, कीटों का प्रकोप, किसान चिंतित

3

अब आदिवासी छात्रों का सपना होगा सच! फिजिक्सवाला देगा फ्री JEE-NEET कोचिंग

4

राजुरा और गडचांदूर के लिए 5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी, विधायक भोंगले के प्रयास

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.