Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gadchiroli: कपास के अपेक्षित उत्पादन की आस धूमिल, कीटों का प्रकोप, किसान चिंतित

Cotton Production: सिरोंचा के साथ ही अहेरी, चामोर्शी, मुलचेरा, गड़चिरोली तहसील में कपास की रोपाई में वृद्धि हुई है। इस वर्ष कपास को अच्छी मांग है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 15, 2025 | 06:22 PM

कपास के अपेक्षित उत्पादन की आस धूमिल (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli News: तेलंगाना व महाराष्ट्र की सीमा पर होने वाले सिरोंचा तहसील में अनेक वर्षों से ‘सफेद सोना’ यानी कपास की बुआई की जाती है। सिरोंचा के साथ ही अहेरी, चामोर्शी, मुलचेरा, गड़चिरोली तहसील में कपास की रोपाई में वृद्धि हुई है। इस वर्ष कपास को अच्छी मांग है। इन दिनों कपास की फसलें अंकुरित होने के कगार पर है। लेकिन विभिन्न कीटों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे किसान चिंता में है। सिरोंचा तहसील में प्रति हेक्टेयर 25 से 30 क्विंटल कपास का उत्पादन लिया जाता है।

इस वर्ष शुरुआत से ही बारिश ने साथ देने से सफेद सोना यानी कपास का उत्पादन अच्छा होगा, ऐसी अपेक्षा सिरोंचा तहसील के किसानों को थी। चामोर्शी तहसील में इस दौरान बाढ़ ने कोहराम मचाया। जिससे यहां कपास को व्यापक झटका लगा। लेकिन सिरोंचा तहसील के नगरम, चिंतलपल्ली, लंबडपल्ली, पेंटीपाका, आसरअल्ली, मेडाराम, अमरादी, बामणी रेगुंठा आदि गांव के कपास की फसलें जोरों पर थी। जिससे इससे इस वर्ष अच्छा उत्पादन होगा। ऐसी अपेक्षा थी।

फिलहाल कपास फसलों पर फूलों का बहार

फिलहाल कपास फसलों पर फूलों का बहार दिखाई दे रहा है। इस अवधि में कीटों का प्रकोप दिखाई दे रहा है। जिससे किसानों को अच्छे उत्पादन का ख्वाब धुमिल हो रहा है। जिले में करीब इस वर्ष 16 हजार 169 हेक्टेयर क्षेत्र पर कपास की रोपाई की गई थी। इस वर्ष बारिश समाधान कारक होने से कपास का उत्पादन अच्छा होगा, ऐसी अपेक्षा परिसर के किसानों को थी। लेकिन, अंतिम चरण में कपास पर कीटों का आक्रमण होने से हाथ में आयी फसल खतरे में है। जिससे किसानों में व्यापक नाराजगी है।

सम्बंधित ख़बरें

दावोस से नाशिक पर होगी पैसों की बरसात, महाराष्ट्र को मिलेगा 50 हजार करोड़ की सौगात

धन और जाति की राजनीति से आगे बढ़े कांग्रेस, अनंत गाडगिल ने पार्टी को दी कड़ी नसीहत

जाधववाड़ी एपीएमसी में अवैध प्लॉटिंग का भंडाफोड़, चार अधिकारियों को नोटिस; रजिस्ट्रार ने मांगा जवाब

संजय राउत की ना और सोपल की हां! सोलापुर में ‘लोकल’ राजनीति ने राज्य के समीकरणों को किया फेल

ये भी पढ़े: Pune Police की सर्जिकल स्ट्राइक! 18 कुख्यात अपराधी दो साल के लिए शहर से बाहर

कृषि विभाग करें मार्गदर्शन

जिले में दिन ब दिन कपास की बुआई में वृद्धि हो रही है। लेकिन इस तुलना में किसानों को उचित मार्गदर्शन नहीं मिल रहा है। फिलहाल कीटों का प्रकोप है। लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कोई मार्गदर्शन नहीं मिल रहा है। किस तरह के कीट है, उस पर कौनसे कीटनाशक का छिड़काव करें, इस संदर्भ में किसानों को जानकारी नहीं है। कृषि विभाग फसलों का निरीक्षण कर मार्गदर्शन करने की मांग किसानों ने की है।

 

Hopes for expected cotton production are dim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2025 | 06:22 PM

Topics:  

  • cottn price hike. cotton price
  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.