Bachchu Kadu statement (सोर्सः सोशल मीडिया)
Tractor March To Mumbai: चिंचोली, वडगांव पिंगला और पांढुर्ली क्षेत्र के राज्य मार्ग क्रमांक 37 से जुड़े भू-अधिग्रहण के मुद्दे को लेकर पिछले 53 दिनों से अनशन कर रहे किसानों से शनिवार को प्रहार जनशक्ति पक्ष के नेता बच्चू कडू ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर इस मुद्दे का समाधान नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों में सीधे आंदोलन किया जाएगा।
अनशन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से आंदोलन जारी रहने के बावजूद सरकारी अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। बच्चू कडू ने मौके से ही कार्यकारी अभियंता सोनवणे से फोन पर संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली, लेकिन प्रशासन की ओर से संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण वहां मौजूद किसान और अधिक आक्रोशित हो गए।
सड़क और विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित किसानों ने चिंचोली में एकत्र होकर संकल्प लिया कि शिव जयंती के बाद किसी भी दिन नासिक से मुंबई मंत्रालय तक ‘ट्रैक्टर मोर्चा’ निकाला जाएगा। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे अपने परिवारों और ट्रैक्टरों के साथ मुंबई कूच करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं।
ये भी पढ़े: किसानों के लिए अलर्ट: कर्जमाफी से वंचित रह सकते हैं 8,079 किसान, 15 फरवरी आखिरी मौका
इस बैठक में प्रहार संगठन के जिलाध्यक्ष शरद शिंदे, भास्कर उगले, भाऊराव झाडे, कचरू गंधास, भाऊसाहेब हराळे, संपत विंचू, शरद सानप, अंबादास झाडे, राजेंद्र झाडे, धोंडीराम झाडे, समाधान झाडे, विजय झाडे, शांताराम कुटे, रवींद्र झाडे, विठ्ठल सानप, ज्ञानेश्वर पागेरे, योगेश हराळे, मुरलीधर नागरे, दगू घुले, गणेश उगले, माधव झाडे, प्रकाश झाडे और नवनाथ नागरे सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।