- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Shiv Sena Maharashtra Local Body Elections Preparation Dada Bhuse Nashik
नासिक में महायुति साथ लड़ेगी या नहीं? मंत्री दादा भुसे दिया जवाब, बोले- हर पार्टी चाहती है…
Nashik News: शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने कहा कि शिवसेना महायुति के साथ स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी। उद्धव ठाकरे पर मराठवाड़ा दौरे में देरी को लेकर हमला बोला और नासिक विकास कार्यों की समीक्षा की।
- Written By: आकाश मसने

मंत्री दादा भुसे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Minister Dada Bhuse News: शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने कहा कि आगामी चुनाव में शिवसेना तैयारी कर रही है। अभी यह निश्चित नहीं है कि किस पार्टी को कौन सी सीट मिलेगी, लेकिन आने वाले समय में जो भी परिस्थितियां बनेंगी उसके अनुसार आगे बढ़ा जाएगा।
दादा भुसे ने कहा कि गठबंधन को तोड़ने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन हर पार्टी की इच्छा होती है कि उसकी सीटें बढ़ें। उसी के अनुसार महायुति के माध्यम से चुनाव लड़ा जाएगा। नासिक में कार्यकर्ता मार्गदर्शन शिविर के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
भुसे ने बताया कि नासिक में शिवसैनिकों द्वारा धर्मवीर आनंद दिघे नागरिक सहायता शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि ‘शासन आपल्या दारी’ (सरकार आपके द्वार) उपक्रम के माध्यम से भी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मेरा भारत, मेरा योगदान के माध्यम से लोगों को संदेश, पीएम मोदी की अपील पर BJP ने शुरू किया ये देशव्यापी अभियान
दिग्विजय सिंह बोले- ‘मैं घोर सनातनी हूं’, बीजेपी विधायक उषा ठाकुर से हुई शालीन बहस
BJP Vehicle Convoy Controversy: काफिला पड़ा महंगा! मोदी की नसीहत भूलने वाले भाजपा नेताओं की बढ़ी मुश्किलें
सीएम सुवेंदु का बड़ा एक्शन, दीदी की सरकार में बने जाति प्रमाण पत्रों की होगी जांच, 1.69 करोड़ लोग रडार पर
उद्धव ठाकरे पर बोला हमला
मंत्री दादा भुसे ने उद्धव ठाकरे पर मराठवाड़ा के दौरे पर जाने में देरी करने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से किसानों के नुकसान के बाद हम सभी बांधों पर जाकर स्थिति का जायजा ले चुके हैं और सरकार जल्द से जल्द किसानों के खातों में फंड जमा करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को सरकार से अपेक्षाएं हैं। पुणे के ज़मीन घोटाले में पार्थ पवार का नाम सामने आया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री फडणवीस को जानकारी दे दी गई है और पूरे घोटाले की जांच होगी। मुख्यमंत्री इस पर उचित निर्णय लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वह कुंभ मेले के कार्यों से संबंधित बैठकों में भी हिस्सा ले रहे हैं।
बीडी भालेकर स्कूल के मुद्दे पर की चर्चा
शिवसेना नेता भुसे ने कहा कि यहां के बीडी भालेकर स्कूल का मुद्दा भी चर्चा में है। स्कूल के संबंध में पदाधिकारी और स्थानीय नागरिकों से सुझाव प्राप्त हुए हैं। पालिका आयुक्त ने जानकारी दी कि स्कूल 8 वर्षों से बंद था और इमारत जर्जर हो चुकी है।
यह भी पढ़ें:- शिवसेना (यूबीटी) ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, आदित्य-संजय राउत समेत ये 40 नेता संभालेंगे कमान
दादा भुसे ने कहा कि अगर ऐसी स्थिति है, तो नासिकवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इमारत को गिराकर नया स्कूल बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बात की जाएगी।
इस दौरान भुसे ने कहा, चुनाव के दौरान हर पार्टी चाहती है कि उसे अपनी सीटें बढ़ानी चाहिए। उसी अनुसार नितेश राणे ने क्या बयान दिया, मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन हर पार्टी की यह इच्छा होती है कि उन्हें अपनी सीटें बढ़ानी चाहिए। हम उसी पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनाव के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार शिवसेना महायुति के माध्यम से चुनाव लड़ेगी। शिवसेना की ओर से चुनाव की तैयारी की जा रही है।
Shiv sena maharashtra local body elections preparation dada bhuse nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
May 17, 2026 | 12:00 PM2782 करोड़ की Panvel Karjat Local Rail Corridor Project अंतिम चरण में, नवी मुंबई-कर्जत सफर होगा आसान
May 17, 2026 | 11:56 AMIndia Netherlands Pacts: पीएम मोदी और नीदरलैंड के पीएम जेटन ने कई अहम समझौतों पर किये हस्ताक्षर
May 17, 2026 | 11:52 AMगोदावरी नदी में गंदे पानी से बढ़े मच्छर; डेंगू-मलेरिया का खतरा, राजाभाऊ जाधव ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
May 17, 2026 | 11:52 AMतमिलनाडु कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस बरकरार! बिना मंत्रियों के कई अहम विभाग, सियासी चर्चाएं तेज
May 17, 2026 | 11:45 AMमेरा भारत, मेरा योगदान के माध्यम से लोगों को संदेश, पीएम मोदी की अपील पर BJP ने शुरू किया ये देशव्यापी अभियान
May 17, 2026 | 11:44 AMVN Desai Hospital में इलाज के साथ मरम्मत कार्य जारी, लीकेज और सुरक्षा पर उठे सवाल
May 17, 2026 | 11:43 AMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM













