Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

150 करोड़ के ऑफर को मारी लात, शिवसेना UBT के साथ वफादारी का मिला इनाम, राजभाऊ वाजे का जोरदार स्वागत

Nashik MP Rajabhau Waje Rejects 150 Crore Offer: 'ऑपरेशन टाइगर' के बीच नासिक सांसद राजाभाऊ वाजे ने ठुकराया करोड़ों का ऑफर; दिल्ली से लौटने पर जोरदार स्वागत।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 19, 2026 | 01:41 PM

वफादार सांसद राजाभाऊ वाजे का शिवसैनिकों ने किया ऐतिहासिक स्वागत (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Rajabhau Waje 150 Crore Offer Shiv Sena UBT: महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ऑपरेशन टाइगर’ के जरिए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के 6 सांसदों को तोड़कर जहां एकनाथ शिंदे गुट ने बड़ा सियासी खेल कर दिया है, वहीं इस महा-संकट के बीच एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने उद्धव खेमे के कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। नासिक लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद राजाभाऊ वाजे ने पाला बदलने के लिए मिले करोड़ों रुपये के प्रलोभन और दबाव को सीधे तौर पर ठुकरा दिया है।

वाजे ने विपरीत परिस्थितियों में भी ‘मातोश्री’ और उद्धव ठाकरे के प्रति अपनी अटूट वफादारी चुनी, जिसके बाद दिल्ली से नासिक लौटने पर शिवसैनिकों ने उनका किसी महानायक की तरह ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दलबदल के बाद अब उद्धव ठाकरे के पास लोकसभा में केवल 3 वफादार सांसद (अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजाभाऊ वाजे) ही बचे हैं।

#WATCH | Delhi: Shiv Sena (UBT) MP Rajabhau Parag Prakash Waje received by his supporters at Nashik He says, “I did not do rebellion. We are three MPs who are together. ” pic.twitter.com/SXSEJJaZBQ — ANI (@ANI) June 19, 2026

सम्बंधित ख़बरें

‘संजय राउत के लिए मैं ठाणे के मेंटल हॉस्पिटल में बेड बुक कर आया हूं…’ सांसद नरेश म्हस्के का कड़ा वार

‘केवल एक ही शिवसेना बचेगी…’, ऑपरेशन टाइगर 3 और 4 का जिक्र कर शिंदे गुट के बड़े नेता का चौंकाने वाला दावा!

क्या कांग्रेस में होगा उद्धव की पार्टी विलय? नितेश राणे का बड़ा दावा, बोले- आदित्य ठाकरे शिवसेना यूबीटी के…

‘तुमने बेशर्मी से खुद को बेचा’, ओमराजे निंबालकर के आरोपों पर आदित्य ठाकरे का सबसे बड़ा पलटवार

50 करोड़ नकद और 100 करोड़ के विकास कार्यों का था ऑफर

राजाभाऊ वाजे ने यह वफादारी किस कीमत पर निभाई है, इसका सनसनीखेज खुलासा खुद उनके पिता प्रकाश वाजे ने मीडिया के सामने किया है। प्रकाश वाजे ने बताया कि पिछले तीन-चार महीनों से उनके बेटे को तोड़ने के लिए ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत जाल बिछाया जा रहा था। उन्होंने दावा किया, “बीती 14 अप्रैल को शिंदे गुट की एक विशेष समिति ने नासिक स्थित हमारे आवास का दौरा किया था। इस समिति ने राजाभाऊ को पाला बदलने के बदले उनके निर्वाचन क्षेत्र के लिए 100 करोड़ रुपये के विशेष विकास फंड और व्यक्तिगत रूप से 50 करोड़ रुपये नकद देने का सीधा प्रस्ताव दिया था।” हालांकि, राजाभाऊ ने बिना किसी हिचकिचाहट के इस प्रलोभन को लात मार दी और साफ कह दिया कि वे मरते दम तक उद्धव ठाकरे के साथ रहेंगे।

ये भी पढ़ें- ‘ठाकरे से नाराजगी या पिता के हत्यारे को सजा दिलाने की कोशिश’, ओमराजे निंबालकर ने खुद बताई बगावत की वजह

नासिक रेलवे स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब, हुआ अभिनंदन

संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के बाद जब राजाभाऊ वाजे आज नासिक रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो वहां का नजारा भावुक और अभूतपूर्व था। अपने वफादार सांसद का स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी और आम शिवसैनिक स्टेशन पर इकट्ठा हो गए थे। जैसे ही वाजे ट्रेन से नीचे उतरे, पूरा परिसर “राजाभाऊ वाजे तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने उन पर फूलों की पंखुड़ियों की बारिश की, ढोल-ताशों की गूंज के साथ आरती उतारी और उन्हें कंधों पर उठा लिया। बागी सांसदों की दगाबाजी से दुखी कार्यकर्ताओं के लिए वाजे की यह वफादारी किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं थी।

‘जिस विचारधारा के लिए चुना गया, उसके प्रति वफादार रहूंगा’

नासिक पहुंचने के बाद भावुक शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए सांसद राजाभाऊ वाजे ने कहा, “मैं नासिक की जनता के आशीर्वाद और अदना से लेकर आला कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत से चुनकर संसद पहुंचा हूं। मैं उस प्रखर विचारधारा और विश्वास के प्रति पूरी तरह ईमानदार हूं, जिसके नाम पर जनता ने मुझे वोट दिया है। प्रलोभन बहुत बड़े थे, लेकिन स्वाभिमान और निष्ठा से बढ़कर कुछ नहीं होता। मुझे लगता है कि मैंने जो निर्णय लिया है, वही सही है। शिवसैनिकों के साथ मेरा जो खून का रिश्ता था, इस संकट ने उसे और ज्यादा गहरा और अटूट बना दिया है।”

Rajabhau waje rejects 150 crore offer loyal to uddhav thackeray grand welcome

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 01:40 PM

Topics:  

  • Nashik
  • Nashik News
  • Operation Tiger
  • Shiv Sena UBT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.