नासिक हाईवे पर FDA की बड़ी स्ट्राइक! भिवंडी जा रहा ₹79 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू जब्त
Nashik FDA Raid: नासिक में एफडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 79.27 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा, सुगंधित पान मसाला और जर्दा से भरा ट्रक जब्त किया। यह माल भिवंडी ले जाया जा रहा था।
- Written By: अंकिता पटेल
नासिक, गुटखा जब्त (सोर्स- सोशल मीडिया)
Illegal Gutkha Smuggling Busted: नासिक राजमार्ग पर स्थित बोरटेंभे शिवार में 3 अगस्त की शाम अन्न व औषधि प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। राज्य में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू और गुटखे की अवैध तस्करी को नाकाम करते हुए लगभग 79 लाख 27 हजार 192 रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एफडीए की टीम ने जन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और प्रतिबंधित गुटखा, प्रीमियम राज निवास सुगंधित पान मसाला और जाफरानी जर्दा (सुगंधित तंबाकू) का अवैध जखीरा पकड़ा है। यह माल आयशर ट्रक (DD 01 Z9360) के जरिए भिवंडी में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।
मध्य प्रदेश से आ रहा था प्रतिबंधित पान मसाला
एफडीए टीम ने बोरटेंभे फाटा के पास नाकाबंदी कर इस जखीरे को रंगे हाथों जब्त किया। इस संबंध में एफडीए सुरक्षा अधिकारी सुहास जिभाऊ मंडलिक (नासिक विभाग) की शिकायत पर इगतपुरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
महाराष्ट्र कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: किसान दुर्घटना सुरक्षा योजना 3 साल बढ़ी, 4 शहरों में नए सत्र न्यायालय
इंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आबूधाबी से आए यात्री के पास से करीब एक किलो सोना जब्त
नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा
यह भी पढ़ें:-आज का इतिहास: 5 अगस्त को शुरू हुई ट्रैफिक लाइट, लीला सेठ बनीं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
4 लोगों पर केस दर्ज
पुलिस ने वाहन चालक दिनेश पूनमचंद शर्मा (47, इंदौर, मध्य प्रदेश) और जालिम सिंह (इंदौर) सहित भिवंडी के अज्ञात खरीदार और वाहन के अज्ञात मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि आरोपियों के खिलाफ इसी प्रकार का अपराध 3 जुलाई 2026 को भी इगतपुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने प्रतिबंधित पान मसाला, तंबाकू और परिवहन में इस्तेमाल आयशर ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस निरीक्षक घनश्याम बलप के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल गायधनी और उनकी टीम मामले की आगे की जांच कर रही है।
