Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चुनाव परिणाम पर आपत्ति, प्रशांत खरात के नेतृत्व में नासिक जिलाधिकारी कार्यालय पर भव्य मोर्चा

Election Result Controversy: नासिक महानगरपालिका के प्रभाग 26 के चुनाव परिणाम पर आपत्ति जताते हुए प्रशांत खरात के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर भव्य मोर्चा निकाला गया, जिसमें पुनर्मतगणना की मांग उ

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 20, 2026 | 09:33 PM

Election Result Controversy:नासिक महानगरपालिका (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Municipal Election: नासिक महानगरपालिका का चुनाव हाल ही में संपन्न हुआ है। इसी बीच प्रभाग क्रमांक 26 के चुनाव परिणाम पर गंभीर आपत्ति जताते हुए प्रशांत खरात के नेतृत्व में मंगलवार को चुनाव निर्णय अधिकारी पवन दत्ता एवं मंत्री गिरीश महाजन के विरोध में भव्य निषेध मोर्चा निकाला गया। इस मोर्चे ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

प्रभाग क्रमांक 26 से आशा खरात, किरण दराडे, किरण राजवाडे और नितीन दातीर का पैनल चुनावी मैदान में था। इस पैनल के तीन उम्मीदवारों की जीत हुई, जबकि आशा खरात को मात्र 562 मतों से पराजय का सामना करना पड़ा। प्रशांत खरात ने आरोप लगाया कि चुनाव निर्णय अधिकारी पवन दत्ता द्वारा मतगणना प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गईं।

“री-काउंटिंग करो”

इसी पृष्ठभूमि में घरकुल, दत्तनगर, चुंचाले, अंबडगांव जनता स्वीट्स, संभाजी महाराज स्टेडियम, अंबड पुलिस थाना, गणेश चौक, भुजबळ फार्म, लेखा नगर और मुंबई नाका होते हुए यह मोर्चा सीबीएस स्थित जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा। मोर्चे में बड़ी संख्या में युवा-युवतियां, महिलाएं, पुरुष और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में झंडे लेकर पूरे परिसर को नारों से गुंजायमान कर दिया। डीजे पर देशभक्ति गीत बजाए गए, वहीं “पवन दत्ता हटाओ”, “लोकतंत्र बचाओ” और “री-काउंटिंग करो” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। इस दौरान चुनाव निर्णय अधिकारी पवन दत्ता और मंत्री गिरीश महाजन के खिलाफ तीव्र नारेबाजी की गई।

सम्बंधित ख़बरें

अंबरनाथ के चर्चित संजय पाटिल हत्याकांड की जांच अब ‘SIT’ करेगी, हाई कोर्ट का आदेश

TET परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों ने उठाए गंभीर सवाल, अंतिम उत्तर कुंजी और नतीजों में बड़े अंतर का आरोप

वर्सोवा के नए नगरसेवक एक्शन मोड में, विकास को मिलेगी रफ्तार, निर्वाचित नगरसेवक बदलेंगे वर्सोवा की तस्वीर

मुंबई में सत्ता समीकरण बदलने के संकेत, लॉटरी में एसटी का आरक्षण निकला तो उद्धव का महापौर तय

पुनर्मतगणना की ठोस मांग

आंदोलनकारियों ने मतगणना में पारदर्शिता नहीं होने का आरोप लगाते हुए पुनर्मतगणना की ठोस मांग की। मोर्चे को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई नागरिकों के मन में यह सवाल उठता दिखा कि यदि पराजित उम्मीदवार के समर्थन में इतनी बड़ी भीड़ उमड़ रही है, तो वह उम्मीदवार पराजित कैसे हो सकता है।

ये भी पढ़े: सिंहस्थ 2027 की तैयारी तेज, त्र्यंबकेश्वर में अखाड़ों का विकास; नगर पालिका ने कसी कमर

मोर्चे के कारण कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था बाधित हुई। हालांकि प्रशासन की ओर से कड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया। चुनाव परिणाम को लेकर भड़का यह आंदोलन नासिक की राजनीति में खलबली मचाने वाला साबित हुआ है और इसके दूरगामी राजनीतिक प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Prashant kharat protest nashik election result objection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2026 | 09:33 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nashik News
  • Protestors

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.