Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ओझर-शिर्डी मार्ग विकास को मिली मंजूरी, कुंभमेले निधि से 213 करोड़ स्वीकृत, पर्यटन और कृषि को मिलेगा बढ़ावा

Ozhar Shirdi Road Project: महाराष्ट्र में ओझर से शिर्डी विमानतल मार्ग विकास परियोजना को कुंभमेले निधि से 213 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। सड़क चौड़ीकरण से धार्मिक पर्यटनको लाभ मिलने की उम्मीद है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: May 10, 2026 | 04:53 PM

Ozhar Shirdi road project (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shirdi Airport Road Development: उत्तर महाराष्ट्र में परिवहन, धार्मिक पर्यटन और कृषि विकास को नई दिशा देने वाले ओझर से शिर्डी विमानतल मार्ग सुधार परियोजना को गति मिल गई है। कुंभमेले निधि के अंतर्गत इस सड़क के विकास कार्य के लिए लगभग 213 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। जल्द ही इस परियोजना का प्रत्यक्ष कार्य शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में कई स्थानों पर संकरी और खराब स्थिति में मौजूद इस सड़क की चौड़ाई 5।5 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। इससे वाहनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और तेज होगी।

भविष्य में बढ़ने वाले यातायात को ध्यान में रखते हुए मार्ग का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए पूर्व कृषि मंत्री एवं विधायक माणिकराव कोकाटे ने लगातार शासन स्तर पर प्रयास किए थे। धार्मिक पर्यटन, किसानों के हित और कुंभमेले की दृष्टि से इस मार्ग के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने सरकार से निधि उपलब्ध कराने की मांग की थी। उनके प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कुंभमेला मंत्री गिरीश महाजन ने इस परियोजना को मंजूरी दी।

स्वतंत्र सर्विस रोड निर्माण की मांग

इसी बीच, हिवरगांव स्थित टमाटर मार्केट क्षेत्र में सर्विस रोड की मांग भी तेज हो गई है। यहां कृषि उपज लेकर आने वाले ट्रैक्टर, पिकअप और मालवाहक वाहनों की भारी आवाजाही के कारण मुख्य सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। बाजार सीजन में ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। स्थानीय किसानों और नागरिकों ने यहां स्वतंत्र सर्विस रोड निर्माण की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

गढ़चिरौली में ‘हरियाली का संकल्प’; 200 आदिवासी महिलाओं को मिला रोजगार, 25 एकड़ में तैयार हुई विशाल पौधशाला

रहाता में संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में, कथित अवैध गर्भपात नेटवर्क की चर्चा तेज़

भारत का ‘वॉटरमेलन कॅपिटल’ बना महाराष्ट्र का ‘ये’ शहर, गर्मियों में यहां हर जगह दिखते है सिर्फ़ तरबूज़ ही तरबूज

भीषण गर्मी का असर: नासिक में बार-बार पावर कट, ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाएं बढ़ीं

आगामी कुंभमेले की पृष्ठभूमि में इस मार्ग का महत्व और बढ़ गया है। शिर्डी, वणी तथा अन्य धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। सड़क परियोजना के अंतर्गत चौड़ीकरण के साथ नए पुल, डामरीकरण, जल निकासी व्यवस्था तथा सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सुधार किए जाएंगे। माना जा रहा है कि यह मार्ग उत्तर महाराष्ट्र के विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

ऐसा होगा मार्ग :

करीब 85 किलोमीटर लंबा यह मार्ग ओझर -नारायणगांव (खेरवाड़ी) -चांदोरी -सायखेडा -भेंडाळी-हिवरगांव -वडांगळी-पंचाळे -वावी -सायाळे -जवळके-डोऱ्हाळे-शिर्डी विमानतल तक विकसित किया जाएगा। इससे नाशिक, सिन्नर और शिर्डी क्षेत्र के बीच संपर्क अधिक मजबूत होगा। विशेष रूप से खेरवाड़ी रेलवे स्टेशन को इस मार्ग से बेहतर तरीके से जोड़ा जाएगा, जिससे सिन्नर तालुका के पूर्वी भाग के नागरिकों को रेल सेवा का लाभ आसानी से मिल सकेगा। छात्रों, व्यापारियों और यात्रियों को इसका सीधा फायदा होगा।

ये भी पढ़े: कुंभ मेले से पहले गोदावरी के प्रदूषण पर छिड़ी जंग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

किसानों और बाजार समितियों को लाभ

इस सड़क से कृषि परिवहन को बड़ी गति मिलने की उम्मीद है। हिवरगांव, सायखेडा, नाशिक और पिंपलगांव बाजार समितियों तक कृषि उपज पहुंचाना अधिक आसान और तेज होगा। विशेष रूप से टमाटर, प्याज, अंगूर और सब्जी उत्पादक किसानों को परिवहन खर्च और समय दोनों में बचत होगी।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन

इस मार्ग के विकसित होने से शिर्डी, वणी और सापुतारा जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान हो जाएगी। गुजरात से शिर्डी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह मार्ग कम दूरी वाला वैकल्पिक मार्ग साबित होगा। इससे नाशिक शहर के ट्रैफिक दबाव में भी कमी आने की संभावना है।

Ozhar shirdi road development project approved 213 crore hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 04:53 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nashik News
  • Nashik Simhastha Kumbh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.