भीषण गर्मी का असर: नासिक में बार-बार पावर कट, ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाएं बढ़ीं
Nashik Electricity Issue: भीषण गर्मी के कारण नासिक में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोड शेडिंग और शहर में बार-बार बिजली गुल होने की समस्या बढ़ी है।
- Written By: अंकिता पटेल
बिजली संकट,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Electricity Demand Surge: बढ़ती गर्मी का सीधा असर बिजली की खपत पर दिखाई दे रहा है। नासिक शहर और जिले में बिजली की मांग में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हुई है। मार्च और अप्रैल की तुलना में वर्तमान मांग काफी अधिक हो गई है, जिससे मई महीने में इसके दोगुना होने की संभावना जताई जा रही है। इस संकट से निपटने के लिए महावितरण ने अतिरिक्त तैयारी शुरू कर दी है।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट बढ़ती मांग का असर आपूर्ति व्यवस्था पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है- बढ़ती मांग की वजह से ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती (लोड शेडिंग) शुरू हो गई है।
शहर के इंदिरा नगर, अशोका रोड और डीजीपी नगर जैसे क्षेत्रों में बार-बार बिजली गुल होने से नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ओवरलोड की समस्याः अत्यधिक भार के कारण बिजली ट्रिप होने और रोहित्र (ट्रांसफॉर्मर) जलने की घटनाओं में इजाफा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
औद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
महाराष्ट्र की जेलों में बदलाव की बयार! CM फडणवीस और TISS की पहल से मुख्यधारा में लौट रहे कैदी
विलास घुले मर्डर केस में बड़ा मोड़: सांसद के बेटे पर आरोप, सौरभ सोनवणे ने वीडियो जारी कर दी सफाई
भविष्य की आशंका और चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार मई महीने में गर्मी की तीव्रता और बढ़ने का अनुमान है। महावितरण बढ़ती मांग को पूरा करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सिस्टम पर बढ़ते दबाव के कारण कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त तनाव है। यदि समय रहते वितरण प्रणाली को सुदृद्ध नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में बिजली आपूर्ति और भी बाधित हो सकती है।
बिजली की मांग बढ़ने के प्रमुख कारण
ग्रिड पर अतिरिक्त भार पड़ने के पीछे कई सामाजिक और तकनीकी कारण जिम्मेदार हैं-भीषण गर्मी से बचने के लिए घरों में दिन-रात पंखे, कूलर और एसी का उपयोग बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें:-कुंभ मेला 2027: नासिक में अतिक्रमण हटाओ अभियान,अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई; सड़क चौड़ीकरण शुरू
एलपीजी गैस की कीमतों के कारण कई नागरिकों ने इंडक्शन और इलेर्बट्रक चूल्हों का उपयोग बढ़ा दिया है, जिससे खपत में अचानक वृद्धि हुई है। गर्मी के कारण व्यावसायिक और कृषि क्षेत्रों में भी बिजली की मांग काफी बढ़ गई है। जिले में बिजली चोरी और पुरानी वितरण प्रणाली भी वर्तमान व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
