22 दिन बाद स्वास्थ्य अभियान कर्मियों की हड़ताल स्थगित, स्वास्थ्य मंत्री ने 13 में से 10 मांगे मानी
NHM Strike: 22 दिन से चल रही एनएचएम कर्मियों की हड़ताल स्थगित हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने 13 में से 10 मांगें मानीं। सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
भूख हड़ताल (सौ. सोशल मीडिया )
Nashik News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान (एनएचएम) के अधिकारी और कर्मचारी पिछले 22 दिनों से हड़ताल पर थे। बुधवार 10 सितंबर देर रात यह हड़ताल स्थगित कर दी गई। इसकी जानकारी आईटक सचिव कॉ. राजू देसले ने दी। स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अंबेडकर के साथ हुई चर्चा में 13 में से 10 मांगें मान ली गईं। इसके बाद हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया।
प्रमुख मांगों में समान काम के लिए समान वेतन और लंबे समय से अनुबंध पर काम कर रहे कर्मियों को सरकारी सेवाओं में समायोजित करना शामिल था। राज्यभर के 38 हजार कर्मचारी 19 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।
1603 कर्मचारी इसमें शामिल थे
नासिक जिले से भी 1603 कर्मचारी इसमें शामिल थे। हड़ताल के कारण ग्रामीण अस्पतालों और उपजिला अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई थीं। अब समझौते के बाद सभी अधिकारी और कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। इससे बाधित स्वास्थ्य सेवाएं धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
यह भी पढ़ें- पुराने नासिक में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, लोगों ने प्रशासन से की ये मांग
प्रतिक्रिया
आईटक सचिव कॉ. राजू देसले ने कहा कि समायोजन प्रक्रिया सरकार ने जो आश्वासन दिया है उसके अनुसार जल्द पूरी की जानी चाहिए। साथ ही समूह प्रवर्तकों को अनुबंधित कर्मचारियों का दर्जा दिया जाए।
