Goregaon में युवती ने दिखाई बहादुरी, छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 40 घंटे में पुलिस ने दबोचा
Maharashtra News: गोरेगांव पूर्व में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश करने वाले आरोपी को दिंडोशी पुलिस ने महज 40 घंटों में गिरफ्तार कर लिया। युवती की बहादुरी और पुलिस की तेज कार्रवाई से मामला सुलझा।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Molestation Case In Mumbai: मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित संतोष नगर इलाके में एक युवती ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मनचले हवसी गुंडे से अपनी इज्जत बचा ली।
घटना के बाद दिंडोशी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 40 घंटों में 162 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम संतोष कन्हैयालाल शर्मा (46) है, जो पेशे से नाई (हेयर सैलून संचालक) बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को उसके ही सैलून से दबोचा। स्थानीय अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
कैसे हुई वारदात?
दिंडोशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेंद्र शिंदे बताया की यह सनसनीखेज घटना 2 फरवरी की शाम करीब 7 बजे गोरेगांव पूर्व, संतोष नगर स्थित सिटी टावर के पास हुई। पीड़िता जब सड़क से गुजर रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति अचानक पीछे से आया और युवती मुंह दबाकर सीने पर हाथ डालते हुए उसे जकड़ लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
नाला सफाई सिर्फ 35% पूरी, भिवंडी मनपा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप; मुख्यमंत्री से जांच की मांग
MRI मशीन बंद होने से मरीज परेशान, BMC स्वास्थ्य समिति ने KEM प्रशासन को दिए सख्त निर्देश
हालांकि युवती ने हिम्मत नहीं हारी। उसने आरोपी का हाथ जोर से काट लिया, फिर पूरी ताकत से उसे धक्का देकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। युवती के इस साहसिक प्रतिरोध से घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें :- Palghar: पूर्व मनपा आयुक्त अनिल पवार को सुप्रीम राहत, अवैध बिल्डिंग केस में ईडी को बड़ा झटका
पुलिस की तेज़ कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही दिडोशी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू की। इलाके के आसपास लगे 162 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद, आरोपी की पहचान कर उसे 40 घंटों के भीतर उसके सैलून से गिरफ्तार कर लिया गया।
