-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nasik Nagara Palika Election Campaign 2 December Voting News
नासिक में चुनावी सरगर्मी चरम पर, उम्मीदवारों की धड़कनें तेज, मतदाताओं तक पहुंचने की लगी होड़
- Written By: आकाश मसने
Nashik News: नासिक जिले की 11 नगरपालिकाओं में 2 दिसंबर को मतदान है। केवल 2 दिन बचे होने से चुनाव प्रचार तेज हो गया है। उम्मीदवार परिवार सहित घर-घर पहुंच रहे हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Elections News: नासिक जिले की विभिन्न नगरपालिका और नगरपरिषदों के आगामी आम चुनाव अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गए हैं। उम्मीदवारों के पास मतदाताओं तक पहुंचने और अपनी उम्मीदवारी मजबूत करने के लिए मात्र दो दिन का समय बचा है। यही वजह है कि चुनावी मैदान में भागदौड़, तेजी और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
नासिक में इगतपुरी, नांदगांव, भगूर, ओझर, त्र्यंबक, पिंपलगांव बसवंत, मनमाड, येवला, सिन्नर, सटाणा और चांदवड सहित पूरे जिले में 2 दिसंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।
घर-घर संपर्क में जुटे उम्मीदवार
चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में उम्मीदवार अपने पूरे परिवार और रिश्तेदारों के साथ घर-घर जाकर लोगों से समर्थन की अपील कर रहे हैं। कहीं बाजारों में हाथ जोड़कर मतदाताओं को मनाया जा रहा है, तो कहीं बस स्टैंड, चौक, गलियों और विवाह समारोहों में पहुंचकर जनसंपर्क किया जा रहा है। महिलाओं की भी प्रचार में उल्लेखनीय भूमिका दिखाई दे रही है, जो बड़ी संख्या में अभियान में उतरकर ‘हमारी ताई/दीदी को वोट दें’ की अपील कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
मानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
चुनावों को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी
इन चुनावों पर पहले आरक्षण सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। आरक्षण व्यवस्था को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिससे चुनाव कार्यक्रम पर लटकती तलवार टंगी थी। उम्मीदवारों की चिंता और बेचैनी इसी वजह से बढ़ी हुई थी।
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव समय-सारणी के अनुसार ही आगे बढ़ाने का निर्णय देकर राहत दी, जिसके बाद से ही उम्मीदवारों ने पूरे जोश के साथ प्रचार में तेजी ला दी है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई लोकल को लेकर खबर: चर्चगेट-विरार के बीच 10-12 नई ट्रेनें शुरू करने की तैयारी
प्रचार के लिए दो दिन बचे
चुनाव प्रचार के लिए अब केवल दो दिन शेष हैं, ऐसे में उम्मीदवार अपनी गति बढ़ाकर प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं। भोर में देवदर्शन करके घर से निकलने वाले उम्मीदवार देर रात तक मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 1 दिसंबर की रात 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार की प्रचार सभा, रैली, मोर्चा या लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। साथ ही चुनाव प्रचार से संबंधित विज्ञापनों के प्रकाशन और प्रसारण पर भी रोक लागू रहेगी।
Nasik nagara palika election campaign 2 december voting news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













