नासिक में जल वितरण पर विवाद, पंचवटी-द्वारका जलापूर्ति पर मनपा ने लिया नया फैसला
Nashik Water Supply Dispute: नासिक में जल वितरण को लेकर बढ़ा विवाद। पंचवटी की BJP नगरसेविका के विरोध के बाद द्वारका क्षेत्र में दिन में 2 बार होने वाली जलापूर्ति को ट्रायल के तौर पर अब 1 बार कि जाएगी।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Municipal Corporation Water Policy( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Municipal Corporation Water Policy: नासिक शहर में जलापूर्ति वितरण को लेकर आपत्ति जताते हुए पंचवटी की भाजपा नगरसेविका प्रियंका माने ने नासिक महानगरपालिका की विशेष महासभा में सिर पर हंडा रखकर जोरदार आंदोलन किया था।
उन्होंने सभागार में शिकायत की थी कि द्वारका क्षेत्र में दिन में दो बार जबकि पंचवटी में केवल एक बार पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके बाद महासभा में द्वारका क्षेत्र में जलापूर्ति दिन में एक बार करने का निर्णय लिया गया।
अब निलगिरी बाग जलशुद्धीकरण केंद्र से नासिक पूर्व प्रभाग क्रमांक 15 के द्वारका एवं गोडेबाबा जलकुंभ क्षेत्र में होने वाली दिन में दो बार की जलापूर्ति की परीक्षण (ट्रायल बेसिस) के तौर पर दिन में एक बार करने की योजना निम्नानुसार तय की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी: POP मूर्तियों पर सुनवाई का मकसद धर्म में हस्तक्षेप नहीं, जल स्रोतों की सुरक्षा
बालकनी और मार्जिनल स्पेस पर अतिक्रमण पड़ेगा भारी! नागपुर मनपा चलाएगी डिमोलिशन ड्राइव
अमरावती एयरपोर्ट में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO
अमरावती में Muthoot Fincorp ने की धोखाधड़ी! सिटी कोतवाली थाने में अब तक 13 लोगों ने दी शिकायत
द्वारका जलकुंभ क्षेत्र
जलापूर्ति समय सुबह 6:30 से 9:00 बजे तक क्षेत्र टाकली फाटा, गाडगे महाराज वसाहत, टाकली फाटा रोड, श्रीराम सोसायटी, शंकर नगर, संपूर्ण माणेकश्ड नगर, रविद्र स्कूल परिसर, सिद्ध गौतम सोसायटी, रंगुवाई जुन्नरे स्कूल, वसंत बहार सोसायटी, नाविन्य सोसायटी मधुबन सोसायटी, बोडके प्लाजा, हनुमान मंदिर काठे गली सिग्नल आदि क्षेत्र शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर की 2740 करोड़ जल योजना का अहम चरण शुरू, गुढी पाड़वा पर नाथसागर से जैकवेल में पानी का परीक्षण
गोडेबाबा जलकुंभ क्षेत्र
जलापूर्ति समय: सायं 5:00 से 7:00 बजे तक क्षेत्र गोहेबाबा नगर टाकी परिसर, महादेव मंदिर क्षेत्र, महाजन बिल्डर्स सोसायटी, आनंदवन सोसायटी, गणेश नगर स्वामी समर्थ केंद्र, त्रिकोणी गार्डन के पीछे का भाग, काटे लेन 1, 2 व 3 तथा काठे गली, 100 फुट रोड स्वामी समर्थ सोसायटी, चेतना हॉस्पिटल के पीछे का क्षेत्र, जय शंकर टॉवर, संपूर्ण अनुसया नगर, सुनंदा सहनिवास के पीछे, गावकरी बिल्डिंग, महात्मा ज्योतिबा फुले सोसायटी तथा अक्षर एस्टेट सोसायटी।
