- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Simhastha Kumbh Railway Disaster Management Hi Tech Relief Train Manmad
रेलवे का ‘सुपर प्लान’, नासिक के मनमाड में तैनात हुआ पटरियों पर दौड़ता ‘हाई-टेक अस्पताल’
Emergency Train: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले मध्य रेलवे के भुसावल विभाग को अत्याधुनिक स्वयंचलित दुर्घटना राहत ट्रेन मिली है। यह ट्रेन किसी भी आपात स्थिति में मनमाड से तुरंत रवाना होगी।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Hi-Tech Accident Relief Train: आगामी नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अपनी सुरक्षा और आपदा प्रबंधन प्रणाली को ‘नेक्स्ट लेवल’ पर पहुंचा दिया है। मध्य रेलवे के भुसावल विभाग ने एक ऐसी अत्याधुनिक स्वयंचलित दुर्घटना राहत गाड़ी (SPART) को अपने बेड़े में शामिल किया है, जो किसी भी आपात स्थिति में पलक झपकते ही मदद पहुँचाने में सक्षम है।
मनमाड जंक्शन पर ‘हाई-टेक’ गार्ड तैनात भुसावल मंडल रेल प्रबंधक (DRM) पुनीत अग्रवाल के मार्गदर्शन में इस विशेष ट्रेन को रणनीतिक रूप से मनमाड स्टेशन की डबल आउटर लाइन पर तैनात किया गया है। मनमाड एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है, जहां से उत्तर, दक्षिण और पश्चिम की ओर जाने वाली रेल लाइनों का जाल बिछा है। यहां तैनाती का मतलब है कि कुंभ मेले के दौरान किसी भी रूट पर दुर्घटना होने पर यह ट्रेन न्यूनतम समय में मौके पर पहुंच सकेगी।
पटरी पर दौड़ता हुआ ‘मिनी अस्पताल’
यह ट्रेन केवल बचाव उपकरण नहीं ढोती, बल्कि इसके भीतर एक पूर्ण कार्यात्मक ऑपरेशन थिएटर (शस्त्रक्रिया कक्ष) बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
Nashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन
Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
मतीन पटेल पर कार्रवाई के बाद नासिक मनपा के रडार पर 25 नगरसेवक; अवैध निर्माण और तीसरी संतान की शिकायतें लंबित
तत्काल इलाज: दुर्घटनास्थल पर ही घायलों की सर्जरी और प्राथमिक उपचार संभव होगा।
जीवन रक्षक उपकरण: ट्रेन में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और आपातकालीन दवाइयों का स्टॉक मौजूद है।
आधुनिक कटिंग तकनीक: मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए इसमें ‘प्लाज्मा कटिंग’ और ‘एक्सोथर्मिक कटिंग’ जैसे हाई-टेक टूल्स दिए गए हैं, जो लोहे की मोटी चादरों को सेकंडों में काट सकते हैं।
भारी मलबे को हटाने की ताकत
आपदा के समय सबसे बड़ी चुनौती भारी कोच और मलबे को हटाना होता है। इसके लिए इस ट्रेन में हाई-कैपेसिटी हाइड्रोलिक रेस्क्यू डिवाइसेस लगाए गए हैं। साथ ही, अगर दुर्घटना रात के समय होती है, तो इसके लिए ट्रेन में विशेष ‘हाई-इंटेंसिटी लाइट टावर्स’ दिए गए हैं, जो पूरे इलाके को दिन की तरह रोशन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- मुंबई-पुणे समेत महाराष्ट्र के 29 शहरों में 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
कम होगा ‘रिस्पॉन्स टाइम’, बचेगी जान
इस स्वयंचलित गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसकी रफ्तार और स्वायत्तता है। इसे अलग से इंजन जोड़ने की जरूरत नहीं होती, जिससे यह सूचना मिलते ही तुरंत रवाना हो सकती है। रेलवे का लक्ष्य ‘गोल्डन आवर’ (दुर्घटना के बाद का पहला घंटा) में घायलों को इलाज मुहैया कराना है। इससे न केवल जान-माल का नुकसान कम होगा, बल्कि बाधित रेल यातायात को भी रिकॉर्ड समय में फिर से बहाल किया जा सकेगा।
सिंहस्थ कुंभ के लिए सुरक्षा कवच नासिक कुंभ मेले में देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। ऐसे में रेल पटरियों पर सुरक्षा और त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के लिए यह ‘डिजास्टर मैनेजमेंट’ ट्रेन एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगी। मनमाड में इसकी मौजूदगी भुसावल मंडल के पूरे रेल नेटवर्क के लिए एक बड़ा भरोसा बनकर उभरी है।
Nashik simhastha kumbh railway disaster management hi tech relief train manmad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













