नासिक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंचवटी-त्र्यंबकेश्वर में बढ़ेगी घाटों की संख्या, 361 करोड़ की परियोजना
Nashik Kumbh 2027 Ghats Project: नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारी में पंचवटी और त्र्यंबकेश्वर में गोदावरी तट पर 12 नए पाट और 10 नए घाट बनाए जा रहे हैं। इस परियोजना पर लगभग 361 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Simhastha Kumbh Infrastructure ( Source: Social Media )
Nashik Simhastha Kumbh Infrastructure: नासिक सिंहस्थ कुंभमेला 2027 के मद्देनजर पंचवटी और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में गोदावरी नदी के तट पर कुल 12 नए पाटों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से श्रद्धालुओं के लिए स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों की क्षमता में भारी वृद्धि होगी।
प्रशासन ने कुंभमेले के मुख्य पर्व से पहले इन सभी कायर्यों को पूरा करने का नियोजन किया है। घाटों पर अलग प्रवेश और निकास मार्ग बनाए जाएंगे यह विकास कार्य नासिक मनपा, महाराष्ट्र राज्य बुनियादी ढांचा विकास निगम और जल संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
वर्तमान में उपलब्ध 10 घाटों की संख्या बढ़ाकर अब 20 करने का निर्णय लिया गया है। यहां 10 नए घाट बनाए जा रहे हैं, जिनकी कुल लंबाई 3451 मीटर होगी। इस पर लगभग 361.26 करोड़ रुपये का खर्च अपेक्षित है। यहां गोदावरी के बाएं और दाएं तट पर 2 नए घाट बनेंगे, जिससे लंबाई में 3140 मीटर की वृद्धि होगी। इसके लिए 146.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में गहराया जलसंकट: बांधों में सिर्फ 26% पानी, मानसून की धीमी रफ्तार से खरीफ सीजन पर संकट
गोकुल गिते समर्थन देंगे या मैदान में ही बने रहेंगे? नासिक विधान परिषद चुनाव में राजनीतिक संशय बरकरार
Traffic Rules तोड़ने वाले 1,149 वाहन चालकों पर कार्रवाई, एक दिन में वसूला गया 13।84 लाख रुपये का जुर्माना
छत्रपति संभाजीनगरः पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
आधुनिक सुविधाएं और भीड़ प्रबंधन
अमृत स्नान के दिन जुटने वाली लाखों की भीड़ को देखते हुए घाटों की रचना में सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है- प्रत्येक घाट पर पुलिस चौकियां, वॉच टावर और आपातकालीन सेवा मार्ग बनाए जाएंगे।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग प्रदेश-निकास मार्ग और पार्किंग कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए वस्त्रांतर कक्ष, आधुनिक शौचालय और उच्च क्षमता वाली प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें:-नाम, पता व फोटो में त्रुटि सुधारने का मौका, नासिक पश्चिम में मतदाता सूची अपडेट के लिए विशेष अभियान 31 मार्च को
घाट ही सिंहस्थ कुंभमेला का केंद्र बिदु है। हमारा लक्ष्य मार्च 2027 तक सभी 12 घाटों को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार करना है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम स्नान का अनुभव मिल सके।
– कुंभमेला नियोजन समिति, प्रशासनिक अधिकारी
