जलगांव जमीन घोटाला: एकनाथ खडसे और बेटी शारदा पर केस दर्ज, ‘महार वतन’ भूमि विवाद गहराया
Eknath Khadse Land Scam Jalgaon: जलगांव में ‘महार वतन’ जमीन कब्जाने के आरोप में एनसीपी नेता एकनाथ खडसे और उनकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। शुगर मिल के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
एकनाथ खड़से और रोहिणी खड़से (सौ. सोशल मीडिया )
Mahar Watan Land Fraud Case India: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में जमीन घोटाले के एक बड़े मामले में एकनाथ खड़से और उनकी बेटी शारदा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने एक बुजुर्ग महिला की जमीन जाली दस्तावेजों के जरिए अपने नाम कर ली।
पुलिस के अनुसार विवादित जमीन ‘महार वतन’ श्रेणी में आती है, जो पारंपरिक रूप से महार समुदाय को दी जाती थी। शिकायत के मुताबिक, इस जमीन को अवैध तरीके से खडसे की बेटी के नाम ट्रांसफर कर दिया गया, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
खडसे का इनकार, बताया राजनीतिक साजिश
इस पूरे मामले में खडसे ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनका इस जमीन सौदे से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के तहत की गई कार्रवाई है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
नासिक दौरे पर आएंगे श्रीकांत शिंदे, संगठन मजबूती के लिए पदाधिकारियों की बैठकें
भाईंदर में फिर तेंदुए की दस्तक से सहमे लोग, रिहायशी इलाकों में बढ़ी दहशत
पवनी नगर परिषद बैठक में जलापूर्ति योजना पर विपक्ष का हंगामा, प्रशासन पर अनियमितता के आरोप
2002 से शुरू हुआ विवाद
शिकायतकर्ता 82 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि वर्ष 2002 में एकनाथ खडसे ने उनकी जमीन पर शुगर मिल स्थापित करने का वादा किया था। इसके बदले परिवार को मुआवजा और रोजगार देने का आश्वासन भी दिया गया था।
केवल कागजों में बनी शुगर मिल
पीड़िता के अनुसार, कई वर्षों बाद पता चला कि जमीन पर कोई शुगर मिल स्थापित नहीं की गई। आरोप है कि Tapi-Purna Sugar Allied Industries Limited नामक कंपनी बनाकर दस्तावेजों में हेरफेर कर जमीन पर कब्जा किया गया।
ईओडब्ल्यू की जांच और कानूनी कार्रवाई
जलगांव पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू ) ने 2002 से 2025 के बीच हुए लेन-देन की जांच की। इसके बाद धोखाधड़ी, जालसाजी और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में बदला मौसम: कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता
आगे की जांच जारी
मामले की जांच फिलहाल उप-मंडल पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल और तेज हो सकती है।
