नासिक पुलिस भर्ती: 380 पदों के लिए 96 हजार दावेदार, फिजिकल टेस्ट में बाहर से आए युवाओं को शेल्टर सुविधा
Nashik Rural Police Recruitment: नासिक ग्रामीण पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में दूर-दराज से आए उम्मीदवारों के लिए रहने-खाने की विशेष शेल्टर व्यवस्था। 380 पदों के लिए 96 हजार आवेदन।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Police Recruitment Process ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Police Recruitment Process: नासिक ग्रामीण पुलिस बल में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चल रहे मैदानी फिजिकल टेस्ट के दौरान, बाहरी जिलों से आने वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने दूर-दराज से आने वाले युवाओं के लिए रहने और खाने की विशेष व्यवस्था शेल्टर होम के रूप में की है।
पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल के मार्गदर्शन में आडगांव स्थित मुख्यालय पर यह पारदर्शी प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। 380 पदों के लिए कड़ा मुकाबला नासिक ग्रामीण पुलिस में 210 सिपाही, 52 चालक और कारागार विभाग में 118 सिपाही सहित कुल 380 पदों पर भर्ती होनी है।
इसके लिए करीब 96 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। अहिल्यानगर, धुलिया, जलगांव, नंदुरबार और साक्री जैसे क्षेत्रों से रोजाना हजारों छात्र रात-बेरात नासिक पहुँच रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में कम बारिश से धान उत्पादन पर संकट, किसानों ने मांगी आर्थिक सहायता
सोयाबीन बीज न उगने से अकोला के किसान परेशान, कृषि मंत्री के आदेश पर शुरू हुए पंचनामे
नासिक में पर्यटकों से सरेआम गुंडागर्दी, छेड़छाड़ का विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला, कार में तोड़फोड़
नागपुर और देश के टाइगर रिजर्व का कड़वा सच; विस्थापन की कछुआ चाल से कोर एरिया तैयार करने में आ रही बड़ी बाधा
उम्मीदवारों को पर्याप्त आराम मिल सके, इसके लिए पुलिस मुख्यालय के बहुउद्देशीय सभागार और दो हॉस्टलों में उनके रुकने का प्रबंध किया गया है।
मैदान पर ही ‘वन स्टॉप’ सुविधाएं
दस्तावेजों की जांच के दौरान उम्मीदवारों को होने वाली असुविधा को देखते हुए, भर्ती मैदान में ही जेरॉक्स और फोटो सेंटर शुरू किए गए हैं।
पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक ‘अपील कक्ष’ भी सक्रिय किया गया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए 1600 मीटर की दौड़ सुबह के सुखद वातावरण में आयोजित की जा रही है ताकि खिलाड़ियों का स्वास्थ्य न बिगड़े।
भर्ती प्रक्रिया के मुख्य चरण
टोकन वितरणः प्रवेश करते ही सबसे पहले टोकन नंबर दिया जाता है।
ऊंचाई मापन: शारीरिक ऊंचाई की प्राथमिक जाव
दस्तावेज सत्यापन: ऊंचाई में पात्र होने के बाद कागजातों की जांच।
शारीरिक मापन: सीने की चौड़ाई का माप
मैदानी परीक्षणः 15 अंकों का गौला फेंक और 100 मीटर की दौड़,
मुख्य दौड़: 20 अंको के लिए 1600 मीटर की दौड़।
यह भी पढ़ें:-कुंभ कार्यों के लिए नासिक मनपा को सेबी से ग्रीन बॉन्ड मंजूरी, राज्य निधि के साथ मनपा भी उठाएगी खर्च का भार
स्भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदशों और निष्पक्ष रहे, इसका हम पूरा ध्यान रख रहे हैं। उम्मीदवारों के सटीक मूल्यांकन के लिए हम ‘रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। साथ ही उनके रहने और नाश्ते की मानवीय व्यवस्था भी की गई है।
-नासिक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक, बालासाहेब पाटिल
