नासिक रोड में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 8 वर्षीय बच्चा घायल, वाहन चालक पर पुलिस कार्रवाई
Nashik Road Accident Child Injured: नासिक रोड क्षेत्र में तेज रफ्तार टाटा मैक्सिमो ने साइकिल सवार 8 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने चालक पर कार्रवाई शुरू की है
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Road Safety Incident ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Road Safety Incident: नासिक रोड उपनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार टाटा मैक्सिमो गाड़ी द्वारा साइकिल सवार मासूम को जोरदार टक्कर मारने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
इस भीषण सड़क हादसे में 8 वर्षीय सुमेध श्रीकांत आवारे गंभीर रूप से घायल हो गया है। सुमेध के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता श्रीकांत श्यामराव आवारे (नीलेश अपार्टमेंट, जयभवानी नगर) का पुत्र सुमेध 2 मार्च की शाम करीब 5:15 बजे साइकिल से अपने घर लौट रहा था।
जयभवानी नगर के आवटे मला क्षेत्र में घोलप के आवास के सामने से गुजरते समय, सामने से आ रही एक टाटा मैक्सिमो गाड़ी (क्रमांकः MH 15 FV 7438) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
बाहर ताला, अंदर धुएं के छल्ले… नागपुर में आधी रात ‘ऑपरेशन थंडर’, 3 हुक्का पार्लरों पर रेड
Maharashtra Weather: आज महाराष्ट्र के इन 6 जिलों में चलेगी भीषण लू, जानें कैसा होगा आपके शहर का माैसम?
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
कोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
साइकिल सवार सुमेध के सिर और चेहरे पर आई चोट
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, चालक शेखर मधुकर इप्परकर (इच्छामणि मंदिर के पास, नासिक) ने सड़क की स्थिति की अनदेखी करते हुए वाहन को अत्यधिक गति से चलाया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें:-नासिक में एलपीजी संकट से हाहाकार, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें; व्यापार पर भी असर
टक्कर इतनी जॉरदार थी कि सुमेध साइकिल से उछलकर सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गहरा जख्म हो गया है। इस घटना के संबंध में 14 मार्च की मध्यरात्रि को उपनगर पुलिस थाने में औपचारिक रूप से मामला दर्ज किया गया, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शिरसाठ के मार्गदर्शन में पुलिस ने धारा 125(ए), 125 (बी), 281 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक बकाल मामले की आगे की जांच कर रहे है।
