नासिक में मंदिर जमीन घोटाले पर कार्रवाई तेज: आरोपियों को नोटिस, धर्मादाय विभाग ने मांगे कड़े जवाब
Nashik Temple Land Fraud: नासिक में श्रीराम मंदिर की जमीन घोटाले पर कार्रवाई शुरू। धर्मादाय विभाग ने आरोपियों को नोटिस जारी कर बिक्री प्रक्रिया और रिकॉर्ड में बदलाव पर जवाब मांगा।
- Written By: अंकिता पटेल
नाशिक मंदिर जमीन, भूमि घोटाला, (सोर्स: सौजन्य AI)
Nashik Illegal Land Sale: नासिक पंचवटी के वाल्मीकि नगर स्थित श्रीराम मंदिर की पवित्र भूमि को हड़पने और अवैध रूप से बेचने के मामले में प्रशासन का डंडा चलना शुरू हो गया है। नासिक के धर्मादाय सह-आयुक्त कार्यालय ने इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है।
जलालपुर शिवार इलाके में मंदिर के नाम पर आवंटित यह जमीन विशेष रूप से कुष्ठ पीड़ितों के कल्याण के लिए थी, जिसे कागजों में हेरफेर कर निजी लाभ के लिए खुर्द-बुर्द कर दिया गया।
धर्मादाय विभाग के कड़े सवाल प्रशासन ने इस धोखाधड़ी को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। नोटिस में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है किस अधिकार और कानूनी प्रक्रिया के तहत मंदिर की जमीन बेची गई? क्या इस बिक्री के लिए सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति ली गई थी? राजस्व रिकॉर्ड (फेरफार) में बदलाव किस आधार पर किया गया?
सम्बंधित ख़बरें
MMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
117 दिन के संघर्ष के बाद समग्र शिक्षा के संविदा कर्मचारियों की बड़ी जीत, समायोजन का शासनादेश जारी
गांधी के हत्यारों और आंबेडकर के विरोधियों से हमें संविधान का पाठ नहीं चाहिए.. अभिजीत दीपके का RSS पर तीखा हमला
जमीन पर हड़पने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
इस मामले ने तब और तूल पकड़ा जब राज्य के कुंभमेला मंत्री गिरीश महाजन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी राम मंदिर की जमीन पर डकैती डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, मंत्री के इस कड़े रुख के बाद प्रशासन ने अपनी कार्रवाई की गति तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें:-नासिक मनपा में महायुति का दबदबा, विपक्ष पूरी तरह साफ; सभी प्रभाग समितियां निर्विरोध जीती
विभाग ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक उत्तर न मिलने की स्थिति में सीधे फौजदारी मामला दर्ज किया जाएगा। धर्मादाय विभाग के सूत्रों के अनुसार, दोषियों पर नकेल कसने के लिए अगले चरण में ये कड़े फैसले लिए जा सकते हैं अब तक हुए सभी अवैध भूमि सौदों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करना।
