Nashik में निजी साहूकार कैलास मैंद गिरफ्तार, पत्नी सारिका और साथियों ने किया हंगामा
Nashik में निजी साहूकार कैलास मैंद की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी सारिका मैंद-पवार ने क्राइम ब्रांच ऑफिस के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने सारिका सहित 7 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik News In Hindi: जबरन वसूली के एक मामले में शातिर निजी साहूकार संदिग्ध कैलास मैंद को शुक्रवार को गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच यूनिट-1 के कार्यालय में पूछताछ के लिए लाया गया।
इसके बाद उसकी पुलिसकर्मी पत्नी संदिग्ध सारिका मैंद-पवार ने अपने साथियों के साथ कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। यह सामने आया है कि सारिका ने शहर के वरिष्ठ अधिकारियों को धमकाया, पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की और उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। अब सारिका सहित 7 लोगों के खिलाफ सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और नोटिस तामील करने की प्रक्रिया शुरू है।
साहूकारी में पुलिसकर्मियों का लगा पैसा
चर्चा है कि कैलास की निजी साहूकारी में कुछ पुलिसकर्मियों का भी पैसा लगा हुआ है। त्वरित प्रतिक्रिया दल के एक कांस्टेबल द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, संदिग्ध सारिका सुभाष पवार उर्फ सारिका कैलासा मैद के साथ प्रशांत श्रीकृष्ण गारमोरे, दीपक दत्तू किरवे, रवि जाधव, अजया पाटील, नितिन परदेशी, और देवा सिसोदे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
मानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
ये भी पढ़ें :- EEZ Regulation 2025 पर मछुआरों का विरोध तेज, आजीविका पर खतरे का आरोप
कैलास मैद को उपनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर गहन पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच यूनिट-1 के कार्यालय में पेश किया था। सारिका वहा पहुंच गई और उसने दावा किया कि मेरे पति कैलास को कानून की अनुमति के बिना यहां लाया गया है। पुलिस ने जब बताया कि कानूनी पूछताछ चल रही है, तो सारिका ने कहा कि मैं उसकी कहीं भी पूछताछ नहीं होने दूंगी और अपने अन्य साथियों को बुला लिया।
