एकनाथ शिंदे ने लिया बड़ा फैसला (सौ. डिजाइन फोटो )
DCM Eknath Shinde Action On Mulund Metro Accident: मुंबई के मुलुंड पश्चिम में शनिवार को मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
वडाला-कासारवडवली मेट्रो लाइन-4 परियोजना के अंतर्गत हुई इस दुर्घटना में रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
हादसे के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कड़ा रुख अपनाते हुए एमएमआरडीए के कार्यकारी अभियंता सत्यजित सालवे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह भी घोषणा की कि हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज का पूरा खर्च एमएमआरडीए वहन करेगा। सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
प्राथमिक जांच के आधार पर संबंधित ठेकेदार कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कंपनी से जुड़े मैनेजर, इंजीनियर, सुपरवाइजर और वर्कर के खिलाफ गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मुलुंड घटना में कंपनी के मैनेजर, इंजीनियर, सुपरवाइजर और वर्कर के खिलाफ सेक्शन 105, 110, 324(5), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।
1. मिलान रोड बिल्डटेक, रिलायंस एस्टाल्डी JV का सबकॉन्ट्रैक्टर
2. DB हिल LBG सुपरवाइजरी कंपनी
ये भी पढ़ें :- FDA Clerk Bribery Case: हर्षवर्धन सपकाल का आरोप, मंत्री नरहरि झिरवल के कार्यालय पर उठे सवाल
इसके अलावा गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों के नाम
1. हरीश चौहान प्रोजेक्ट डायरेक्टर
2. कुलदीप सपकाल प्रोजेक्ट मैनेजर
3. सौरभ सिंह डिप्टी मैनेजर
4. प्रशांत भोईर सुपरवाइजर
5. अवधूत इनामदार प्रोजेक्ट मैनेजर
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार हरीश चौहान, कुलदीप सपकाल, सौरभ सिंह और प्रशांत भोईर मिलान रोड बिल्डटेक से हैं। इसके अलावा अवधूत इनामदार DB हिल LBG से संबंधित है।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट