सप्तश्रृंगीगढ़
Nashik News: नवरात्रोत्सव के पावन अवसर पर 22 सितंबर से सप्तशृंगी देवी मंदिर 24 घंटे दर्शनार्थियों के लिए खुला रहेगा। इस वर्ष लगभग 15 लाख श्रद्धालु देवी के चरणों में दर्शन के लिए पहुंचेंगे, ऐसा प्रशासन का अनुमान है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
सोमवार सुबह 7 बजे जिला व सत्र न्यायालय प्रमुख अभय लाहोटी के हस्ते पंचामृत महापूजा सम्पन्न हुई। इसके बाद सुबह साढ़े 9 बजे सप्तशृंगी मंदिर में घटस्थापना की गई। 23 से 30 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे विभिन्न मान्यवरों द्वारा पंचामृत महापूजा होगी। 30 सितंबर मंगलवार को अष्टमी पर सुबह 7 बजे पालखी पूजन व नगरप्रदक्षिणा आयोजित होगी।
1 अक्टूबर बुधवार नवमी के दिन शतचंडी याग, होमहवन व पूजा संपन्न होंगी। दोपहर 3 बजे दरेगाव के पारंपरिक सम्मानित गवली पाटील के हाथों विधिवत पूजा होकर सप्तशृंग गांव में कीर्ति ध्वज की शोभा यात्रा निकाली जाएगी और रात 12 बजे सप्तश्रृंगी शिखरावर ध्वजारोहण किया जाएगा।
2 अक्टूबर गुरुवार को दशहरा पर शतचंडी याग की पूर्णाहुति और महापूजा होगी। 6 अक्टूबर सोमवार को कोजागिरी पौर्णिमा के अवसर पर पंचामृत महापूजा व विविध तीर्थ की महाभिषेक होगा। रात 9 व 12 बजे आरती आयोजित होगी। 7 व 8 अक्टूबर को शांति पाठ और महाप्रसाद से नवरात्रोत्सव का समारोप होगा। यात्रा को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट और ग्रामपंचायत प्रयत्नशील हैं।
यह भी पढ़ें- मुंबई में ‘ठाकरे ब्रदर्स’ ने उड़ाई BJP की नींद! 60:40 के फॉर्मूले पर सीट शेयरिंग, कब होगा ऐलान?
नवरात्रि पर्व के मद्देनजर सप्तश्रृंगीगाड़ से नंदूरी घाट मार्ग 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक निजी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान 24 घंटे केवल बस सेवा ही उपलब्ध रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालु अपने निजी वाहन नंदूरी में ही पार्क करें।