-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Election Uddhav Thackeray And Raj Thackeray Led Shiv Sena And Mns Alliance Final Know Seat Sharing
मुंबई में ‘ठाकरे ब्रदर्स’ ने उड़ाई BJP की नींद! 60:40 के फॉर्मूले पर सीट शेयरिंग, कब होगा ऐलान?
- Written By: अर्पित शुक्ला
MNS Shiv Sena Alliance: मुंबई के किले पर कब्जा करने के लिए बीजेपी जहां हुंकार भर रही है तो उद्धव ठाकरे अपने भाई राज ठाकरे के साथ हाथ मिलकर चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं।

राज ठाकरे,उद्धव ठाकरे (Image- Social Media)
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में ठाकरे ब्रदर्स के एक साथ मंच साझा करने के बाद गठबंधन को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। विजयादशमी के मौके पर होने वाली रैली को काफी अहम माना जा रहा है। इस रैली में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दोनों मौजूद रहेंगे। ऐसे में यूबीटी और मनसे के बीच गठबंधन को लेकर बड़ा संकेत मिल सकता है। ठाकरे ब्रदर्स के संभावित गठबंधन पर बीजेपी और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की नजरें टिकी हुई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर ठाकरे ब्रदर्स एक साथ आते हैं, तो मुंबई समेत कुछ अन्य नगर निगमों में समीकरण बदल सकते हैं।
इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि दोनों भाइयों की पार्टियों के बीच 60:40 का फॉर्मूला बन सकता है। बीएमसी की 227 सीटों में से ठाकरे गुट 147 और मनसे 80 पर चुनाव लड़ सकती है। एकनाथ शिंदे कैंप से बागियों की वापसी पर उद्धव ठाकरे ने एक बड़ी शर्त रखी है। जानिए क्या है मुंबई के लिए उनका प्लान?
ताकत के अनुसार तय होंगी सीटें
यह दावा सूत्रों के हवाले से ऐसे समय पर सामने आया है जब शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच गठबंधन की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच गठबंधन को लेकर सहमति बनती दिख रही है। कुछ सूत्रों का यह भी कहना है कि गठबंधन की घोषणा दिवाली के आसपास हो सकती है। दोनों दलों के नेता 60:40 के फॉर्मूले पर मंथन कर रहे हैं। पार्टियां अपनी-अपनी ताकत के आधार पर सीटों का बंटवारा कर सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
हालांकि, दोनों पार्टियों के लिए परेशानी उन इलाकों में आ रही है जहां दोनों का मजबूत जनाधार है। इनमें दादर-माहिम, लालबाग, परेल, शिवड़ी, विक्रोली, डिंडोशी, घाटकोपर पश्चिम, दहिसर और भांडुप जैसे इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 50-50 का फॉर्मूला लागू हो सकता है।राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे करीब दो दशक बाद एक साथ मंच पर दिखाई देंगे, जिससे महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आ सकता है।
कांग्रेस से नाता तोड़ेंगे उद्धव ठाकरे?
गौर करने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले संजय राउत ने कहा था कि शिवसेना यूबीटी और मनसे मुंबई के बाहर भी मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। मुस्लिम बहुल इलाकों में भी सीटों के बंटवारे के लिए यही फॉर्मूला लागू किया जा सकता है। राज ठाकरे स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी पार्टी कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी। यूबीटी और मनसे का प्रभाव मुंबई, ठाणे, नाशिक और कल्याण-डोंबिवली जैसे क्षेत्रों में है। अब देखना यह होगा कि ठाकरे ब्रदर्स महायुति से सीधा मुकाबला करते हैं या महाविकास आघाड़ी को भी साथ में रखते हैं।
यह भी पढ़ें- अक्कलकोट के जेउर गांव में बादल फटने से तबाही, सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त
कांग्रेस ने साफ किया है कि उसे राज ठाकरे से कोई आपत्ति नहीं है। मुंबई के बीएमसी चुनाव उद्धव ठाकरे के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। बीएमसी में ताकत घटने पर उनके लिए आगे की राह मुश्किल हो सकती है। ऐसे में उद्धव ठाकरे इन चुनावों को लेकर पूरी रणनीति में जुटे हुए हैं। संजय राउत, अनिल परब और अनिल देसाई जैसे नेता योजना तैयार कर रहे हैं।
Bmc election uddhav thackeray and raj thackeray led shiv sena and mns alliance final know seat sharing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
Jul 02, 2026 | 02:32 PMमुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














