- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Municipal Election Vote Buying Cidco Ward 24 25 29
नासिक मनपा चुनाव में पैसों का खेल, सिडको में 4000 रुपये में खुलेआम बिक रहे वोट!
Nashik News: नासिक महानगरपालिका चुनाव से पहले सिडको इलाके के प्रभाग 24, 25 और 29 में वोटों की 'थोक डील' की खबरें। आरोप है कि चुनावी समीकरण साधने के लिए हजारों रुपये बांटे जा रहे हैं।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Nashik Vote Buying Allegation: नासिक महानगरपालिका चुनाव (NMC Election 2026) के लिए 15 जनवरी को होने वाले मतदान से पहले सिडको (Cidco) इलाके में सियासी पारा चढ़ गया है। आरोप लग रहे हैं कि लोकतंत्र के इस उत्सव में ‘लक्ष्मी दर्शन’ का खेल शुरू हो चुका है, जहां उम्मीदवारों द्वारा मतों को खरीदने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं।
सिडको के इन प्रभागों में ‘डील’ की चर्चा तेज नासिक के सिडको क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रभाग क्रमांक 24, 25 और 29 इस वक्त सुर्खियों में हैं। स्थानीय सूत्रों और नागरिक चर्चाओं के अनुसार, इन क्षेत्रों में मतदाताओं को लुभाने के लिए गुपचुप तरीके से नकदी का वितरण शुरू हो गया है। ईमानदार मतदाताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं में इस स्थिति को लेकर भारी आक्रोश है, क्योंकि यह सीधे तौर पर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को चुनौती दे रहा है।
प्रति मतदाता 4000 रुपए
इलाके में चल रही चर्चाओं के अनुसार, इस बार वोटों की बोली काफी ऊंची लगी है। बताया जा रहा है कि एक मतदाता को 2000 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक ऑफर किए जा रहे हैं। सिडको में पैनल सिस्टम के तहत चुनाव हो रहे हैं, जहां एक ही पैनल के चार उम्मीदवार मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
व्यापारियों ने वापस लिया हड़ताल का फैसला, लासलगांव मंडी में प्याज की नीलामी शुरू, किसानों को बड़ी राहत
नासिक सेंट्रल जेल के अफसरों ने कुख्यात कैदी के साथ की पार्टी; सरकारी बंगले पर ‘जाम छलकाने’ का वीडियो वायरल
नासिक में गंगापुर रोड से मुंबई नाका तक मनपा का बड़ा एक्शन, सड़कों से हटे अवैध बैनर और अतिक्रमण
नासिक TCS विवाद में नया मोड़: महिला कर्मचारी उत्पीड़न केस में SIT का शिकंजा, MIM नगरसेवक मतीन पटेल को नोटिस
चर्चा है कि पैनल के चारों उम्मीदवार प्रति मतदाता 1000-1000 रुपए का योगदान दे रहे हैं। इस तरह एक ही परिवार के अगर 5 वोट हैं, तो उन्हें ₹20,000 तक की ‘फुली’ (नकद राशि) पहुंचाई जा रही है। यह लेनदेन सीधे न होकर स्थानीय एजेंटों और ‘खास’ कार्यकर्ताओं के माध्यम से सूचियों के आधार पर किया जा रहा है।
सूचियों के अनुसार ‘थोक डील’ का आरोप
हैरान करने वाली बात यह है कि कुछ इलाकों में केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि ‘थोक डील’ की खबरें भी सामने आ रही हैं। आरोप है कि कुछ प्रभावशाली स्थानीय लोग या हाउसिंग सोसायटियों के स्वघोषित प्रतिनिधि उम्मीदवारों के साथ मिलकर पूरे ब्लॉक या ग्रुप के वोटों का सौदा कर रहे हैं। टोकन सिस्टम और कोडवर्ड्स का इस्तेमाल कर इस अवैध गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा है ताकि प्रशासन की नजरों से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें:- फडणवीस-शिंदे को फंसाने की साजिश रच रही थी उद्धव सरकार! पूर्व DGP रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे
प्रशासन की सख्ती पर उठे सवाल
15 जनवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर नासिक पुलिस और चुनाव आयोग की टीमें नाकेबंदी और जांच कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद सिडको की गलियों में ‘पैसों का खेल’ जारी रहने की खबरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जागरूक नागरिकों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर लगाम नहीं लगाई गई, तो धनबल के दम पर जनादेश को हाईजैक कर लिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सिडको के जागरूक युवाओं ने सोशल मीडिया पर इस खरीद-फरोख्त के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि “आज जो उम्मीदवार पैसे बांट रहा है, वह कल जीतने के बाद भ्रष्टाचार के जरिए इसकी वसूली करेगा।” प्रभाग 24, 25 और 29 में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है।
Nashik municipal election vote buying cidco ward 24 25 29
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Stair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMIPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
May 25, 2026 | 09:57 PMभोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
May 25, 2026 | 09:46 PMदादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














