-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Municipal Election Seat Sharing Mahayuti Girish Mahajan Bjp Strategy
नासिक मनपा चुनाव: ‘100 प्लस’ का नारा,, नामांकन से पहले मैदान में उतरे भाजपा के संकटमोचक गिरीश महाजन
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Politics: महायुति में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है। नामांकन के अंतिम घंटों में BJP के संकटमोचक मंत्री गिरीश महाजन ने नासिक में देर रात समीक्षा बैठक कर रणनीति को अंतिम रूप दिया।

Girish Mahajanप्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Municipal Election: नासिक मनपा चुनाव के मद्देनजर महायुति में सीट बंटवारे का पेंच अब भी फंसा हुआ है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अब कुछ ही घंटे शेष हैं, ऐसे में भाजपा के ‘संकटमोचक’ माने जाने वाले मंत्री गिरीश महाजन स्वयं मैदान में उतर आए हैं।
आगामी कुंभ मेले के महत्व को देखते हुए नासिक नगर निगम की सत्ता हासिल करना सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। सूत्रों के अनुसार, गिरीश महाजन ने नासिक में देर रात तक चुनावी समीक्षा बैठक की।
इस बैठक में उन सीटों पर विशेष मंथन किया गया जहां भाजपा की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। खबर है कि कुछ वाडों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी गई है, हालांकि महायुति के आधिकारिक स्वरूप की घोषणा अभी बाकी है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
वर्तमान स्थिति को देखते हुए भाजपा ने ‘100 प्लस’ सीटों का नारा दिया है। चर्चा है कि यदि शिवसेना (शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ सीटों का तालमेल नहीं बैठता है, तो भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ने का साहसी कदम उठा सकती है।
चुनी अलग-अलग राह
गठबंधन की चर्चाओं के बीच इच्छुक उम्मीदवारों की भारी भीड नामांकन केंद्रों पर उमड़ने की संभावना है। नासिक का राजनीतिक समीकरण वर्तमान में बहुकोणीय मुकाबले की ओर इशारा कर रहा है।
यदि भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) का गठबंधन नहीं होता है, तो भाजपा, शिंदे गुट, दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस, ठाकरे-राज ठाकरे की संभावित युत्ति और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें:-चुनाव के बीच मनोज जरांगे का नासिक दौरा, दौरे पर सभी दलों की पैनी नजर, मराठा आरक्षण बना बड़ा मुद्दा
पूरे राज्य की निगाहें अब गिरीश महाजन की आगामी घोषणा पर टिकी है कि क्या महायुति एकजुट होकर लड़ेगी या दल अलग-अलग राह चुनेंगे।
Nashik municipal election seat sharing mahayuti girish mahajan bjp strategy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













