Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक में ‘लाडली बहनों’ ने जिताया महायुति को महापालिका चुनाव, महिला मतदाताओं का भारी समर्थन

Mahayuti Wins: नासिक महानगरपालिका चुनाव में ‘लाडली बहना’ योजना के प्रभाव से महिला मतदाताओं ने महायुति को भारी समर्थन दिया, जिससे भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना को बड़ी सफलता मिली।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 16, 2026 | 05:40 PM

Mahayuti Wins:नासिक महानगरपालिका चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Municipal Election: लोकसभा चुनाव को छोड़कर विधानसभा, नगरपालिका और अब महानगरपालिका चुनावों के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि ‘लाडली बहना’ योजना का राजनीतिक लाभ भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना को लगातार मिल रहा है। हाल ही में घोषित महानगरपालिका चुनाव परिणामों ने एक बार फिर महिला मतदाताओं के महायुति के प्रति झुकाव को स्पष्ट रूप से सामने रखा है।

चुनावी प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस रखा। मुख्यमंत्री फडणवीस की य. म. मैदान में आयोजित सभा में महिलाओं को अग्रिम पंक्तियों में स्थान दिया गया। कार्यकर्ताओं ने ‘लाडली बहनों’ का सम्मान करते हुए उन्हें आगे बैठाया, जहां मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उनके कार्यकाल में यह योजना कभी बंद नहीं होगी। इसी तरह, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के प्रचार अभियान का केंद्र भी ‘लाडली बहना’ योजना ही रही।

महाअघाड़ी का सूपड़ा साफ

इस रणनीति का असर सीधे चुनावी आंकड़ों में नजर आया। भले ही शिंदे गुट की शिवसेना को पूर्ण बहुमत न मिला हो, लेकिन उसका प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा और पार्टी दूसरे सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई। महिला मतदाताओं के मजबूत समर्थन के चलते महाअघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

बड़ी खबर! BJP की तेजस्वी घोसालकर भारी अंतर से जीतीं, दहिसर में ‘ठाकरे को झटका’

BMC Mayor List: 1931 से अब तक कौन रहा मुंबई का ‘असली राजा’? 75 हजार करोड़ का बजट और मेयरों का पूरा इतिहास!

Gen Z ने किया कमाल… महाराष्ट्र में BJP की बंपर जीत, सुधांशु त्रिवेदी बोले- INDI गठबंधन का अस्तित्व खतरे में

शिवाजीनगर में वोटरों का हक छीना गया? BMC चुनाव को लेकर अबू आजमी ने किया बड़ा दावा

ये भी पढ़े: नासिक में काउंटिंग डे: 9 साल बाद फैसला आज; 122 सीटों के लिए 735 उम्मीदवारों की किस्मत तय

देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को खुलकर समर्थन

महानगरपालिका चुनाव के लिए नासिक में कुल 6,56,675 महिला मतदाता पंजीकृत थीं, जिनमें से 3,64,696 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा और शिंदे गुट की जीत के आंकड़े यह संकेत देते हैं कि नासिक की महिला मतदाताओं ने दोनों ‘लाडले भाइयों’ देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को खुलकर समर्थन दिया।

Nashik municipal election ladli bahna women voters mahayuti win

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 05:39 PM

Topics:  

  • Ladki Bahin Yojana
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.