Nashik News: स्थायी समिति सदस्यों का चयन स्थगित, नए राजनीतिक समीकरणों से फंसा पेंच
Nashik Politics News: नासिक मनपा में स्थायी समिति सदस्यों का चयन तुलनात्मक संख्याबल स्पष्ट न होने और नए राजनीतिक गठबंधनों के कारण स्थगित कर दिया गया है, जिससे आगे की राजनीतिक स्थिति पर नजरें टिकी हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे
Nashik politics news (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Municipal Standing Committee: मनपा में महापौर और उपमहापौर के चुनाव के बाद नवनियुक्त महापौर हिमगौरी आडके ने स्थायी समिति के सदस्यों की नियुक्ति के विषय को फिलहाल स्थगित कर दिया है। उन्होंने घोषणा की कि सदस्यों के चयन के लिए जल्द ही नई तिथि निर्धारित की जाएगी।
विशेष सभा के दौरान कार्यसूची के तीसरे क्रम पर स्थायी समिति सदस्यों के चयन का विषय चर्चा के लिए आया। इस पर अपनी बात रखते हुए गुरुमीत बग्गा ने कहा कि राजस्व विभाग की ओर से अभी तक स्थायी समिति के गठन के लिए आवश्यक तुलनात्मक संख्याबल का आधिकारिक विवरण प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने सुझाव दिया कि यह विवरण मिलने के बाद ही इस पर कोई निर्णय लेना उचित होगा। सदन में इस मुद्दे पर आम सहमति बनने के बाद महापौर ने इस विषय को अगली सभा तक के लिए स्थगित कर दिया।
बदले राजनीतिक समीकरण
इस बीच सदन के भीतर नए राजनीतिक गठबंधन भी सामने आए हैं। शिंदे गुट की शिवसेना के साथ मनसे की एकमात्र पार्षद मयूरी पवार ने गुट पंजीकरण कराते हुए ‘शहर विकास आघाड़ी’ का गठन किया है। दूसरी ओर ठाकरे गुट और कांग्रेस ने मिलकर संयुक्त रूप से गुट पंजीकरण कराया है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में पिकनिक बनी मातम, बांध में डूबने से दंपति और दो किशोरों की मौत
विरासत की नौकरी बनी मजबूरी, मीरा-भाईंदर में MBA और ग्रेजुएट कर्मचारी कर रहे टॉयलेट सफाई
ई-गवर्नेंस पर जोर, नासिक मनपा सख्त; शिकायतों पर 24 घंटे में कार्रवाई के निर्देश
नासिक में हैरान करने वाली वारदात, खाना पसंद नहीं आया तो पत्नी पर फेंकी गर्म कढ़ी; आरोप पर केस दर्ज
ये भी पढ़े: अकोला में अवैध साहूकारी के खिलाफ बड़ा एक्शन; बाफणा चाचा भतीजा सहित 7 लोगों पर मामला दर्ज, जांच जारी
तुलनात्मक संख्याबल स्पष्ट न होने के कारण महापौर ने टाला निर्णय
राष्ट्रवादी कांग्रेस की डॉ. हेमलता पाटिल ने अपना स्वतंत्र गुट बनाया है, जबकि पार्टी के अन्य तीन सदस्यों और निर्दलीय पार्षद मुकेश शहाणे ने मिलकर एक अलग गुट तैयार किया है। इन नए राजनीतिक समीकरणों के कारण स्थायी समिति में किस दल के कितने सदस्य होंगे, इसे लेकर अनिश्चितता की स्थिति बन गई है। प्रशासन द्वारा संख्याबल का स्पष्ट चित्र पेश किए जाने के बाद ही आगामी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
