नासिक मनपा बैठक में पार्षदों का हंगामा; पानी बिल से लेकर रिश्वत तक कई मुद्दों पर अफसरों की लगी क्लास

Nashik Bribery Allegations: नासिक मनपा स्थायी समिति में पानी के मनमाने बिल, बदहाल ड्रेनेज, आवारा कुत्तों और प्रॉपर्टी टैक्स कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगने के आरोपों पर हंगामा हुआ।
Nashik Municipal Committee Meeting Water Bills
नासिक मनपा की बैठक(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Nashik Municipal Committee Meeting: पानी के मनमाने बिल, चरमराई हुई ड्रेनेज व्यवस्था, नासिक शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता खौफ और प्रॉपर्टी टैक्स कनेक्शन के नाम पर कर्मचारियों द्वारा पैसे मांगने जैसे अत्यंत गंभीर जनहित के मुद्दों को लेकर महानगरपालिका की स्थायी समिति की बैठक में भारी हंगामा देखने को मिला।

नागरिकों की मूलभूत शिकायतों को लंबे समय से नजरअंदाज किए जाने से आक्रोशित सदस्यों ने मनपा प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए अधिकारियों से तीखे सवाल पूछे और जवाब-तलब किया।

प्रॉपर्टी टैक्स में रिश्वत का आरोप

पानीपट्टी बिलों में धांधलीः समिति सदस्य योगेश गाडेकर ने पानीपट्टी के बिलों में हो रही भारी गड़बड़ी का पर्दाफाश किया। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों के पानी के मीटर बंद हैं, उन्हें पहले पिछले साल के औसत के आधार पर बिल दिया जाता था।

लेकिन अब बिना किसी जांच के नागरिकों को चार से पांच गुना अधिक राशि के मनमाने बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

खुलेआम रिश्वत मांगने का भी सनसनीखेज आरोप

सदस्य दीपाली कुलकर्णी ने वडाला नाका और साठेनगर क्षेत्र की बदहाल व ओवरफ्लो हो रही ड्रेनेज लाइन का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतें दर्ज कराने के बाद भी संबंधित विभाग बेखबर बैठा है।

उन्होंने साठेनगर इलाके में प्रॉपर्टी टैक्स कनेक्शन देने के एवज में मनपा के कुछ निचले कर्मचारियों द्वारा नागरिकों से 5 से 10 हजार रुपये की खुलेआम रिश्वत मांगने का भी सनसनीखेज आरोप लगाया।

Nashik Municipal Committee Meeting Water Bills
ब्रिटिश संसद में गूंजी मराठी; स्टेट्समैनशिप अवॉर्ड से सम्मानित हुए एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र में निवेश पर जोर

बजट के क्रियान्वयन पर तीखी नोकझोंक

आवारा कुत्तों पर कड़ा रुख नासिक शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को लेकर रंजना बोराडे और बाला निगल ने प्रशासन को आड़े हाथों लिया। निगल ने आक्रोश जताते हुए कहा कि विकास कार्य भले ही कुछ समय के लिए रोक दिए जाएं, लेकिन शहरवासियों की जान के दुश्मन बने आवारा कुत्तों का तुरंत बंदोबस्त किया जाए।

बढ़े हुए बजट के क्रियान्वयन और विकास कार्यों को लेकर नगरसेविका भारती ताजनपूरे और मनपा आयुक्त मनीषा खत्री के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

Nashik Municipal Committee Meeting Water Bills
संपत्ति कर नहीं भरने वालों की 14 संपत्तियां सील; छत्रपति संभाजीनगर मनपा के खजाने में 50.20 लाख रूपएं

अधिकारियों की क्लास

स्थायी समिति के सभापति मच्छिंद्र सानप की अध्यक्षता में गुरुवार को यह महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मनपा आयुक्त मनीषा खत्री, अतिरिक्त आयुक्त अमित रंजन, स्मिता झगड़े सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ विभागाधिकारी प्रमुखता से उपस्थित थे।

बैठक शुरू होते ही सदस्यों ने जनसमस्याओं पर अधिकारियों की उदासीनता को लेकर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाए, जिससे प्रशासनिक खेमे में हड़कंप मच गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com