पेड़ लगाओ, कुंभ सजाओ; नासिक में मिशन ग्रीन मानसून का 11वां चरण, 5 हजार युवाओं के हाथों बंटेंगे देशी पौधे

Nashik Mission Green Monsoon: नासिक जिले में मिशन ग्रीन मानसून के 11वें चरण में 5 हजार देशी पौधों का वितरण करने का लक्षय है। अब तक टोटल 55,275 पौधे लगाए व वितरित किए जा चुके हैं।
Nashik Mission Green Monsoon
मिशन ग्रीन मानसून के तहत लोगों के साथ पेड़ लगाते मंत्री गिरीश महाजन(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Distribute Five Thousand Native Plants: नासिक शहर को स्वच्छ, सुंदर, हरित और पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'उन्नत नासिक अभियान' के अंतर्गत 'मिशन ग्रीन मानसून' का 11वां चरण बुधवार, 9 सितंबर को युवाशक्ति की ऐतिहासिक भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण का वास्तविक और सबसे मजबूत आधार देश की युवा पीढ़ी है, इसी दूरगामी विचार को धरातल पर उतारने के लिए 'द सेंट्रल हिंदू मिलिटरी एजुकेशन सोसायटी' के ऐतिहासिक भोसला मिलिटरी कॉलेज कैंपस में सुबह 10:00 बजे भव्य 'कुंभयुवा संवाद' और 5,000 देशी पौधों के निःशुल्क वितरण कार्यक्रम का विशाल आयोजन किया गया है।

पर्यावरणविदों का होगा सम्मान

अभिभावक मंत्री गिरीश महाजन की विशेष संकल्पना और प्रमुख उपस्थिति में संपन्न होने वाले इस गरिमामयी समारोह में भोसला मिलिटरी कैंपस की विभिन्न शाखाओं के 5 हजार से अधिक एनसीसी कैडेट्स व छात्र, विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, खेल प्रशिक्षक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तथा पर्यावरण संवर्धन के लिए समर्पित संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

इस अनूठे हरित आयोजन में मराठी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता चिन्मय उदगीरकर और लोकप्रिय अभिनेत्री योगिता मालसे विशेष रूप से उपस्थित रहकर युवाओं का उत्साहवर्धन करेंगे। समारोह के दौरान नासिक जिले में पर्यावरण संवर्धन, जल संरक्षण और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय व सराहनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही, डिजिटल माध्यमों और सोशल मीडिया के जरिए पर्यावरण चेतना का संदेश घर-घर तक पहुंचाने वाले युवा 'डिजिटल क्रिएटर्स' व 'रील स्टार्स' को भी विशेष रूप से मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

Nashik Mission Green Monsoon
नासिक में सड़कों के निर्माण पर उठे सवाल तो आयुक्त ने दिया ओपन चैलेंज, बोलीं- एक गलती साबित करें, नाम बदल दूंगी

अब तक 55,275 पौधों का रोपण

'मिशन ग्रीन मानसून' के तहत अब तक पूरे किए गए 10 चरणों में कुल 55,275 देशी प्रजाति के पौधों का रोपण और नागरिकों को निःशुल्क वितरण किया जा चुका है। अभियान के तहत नंदिनी नदी के तटीय क्षेत्रों, दर्याई माता मंदिर परिसर, सिन्नर एमआईडीसी, एकलहरे थर्मल पावर परिसर, गंगापुर बांध क्षेत्र और नहरों के आसपास बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया है।

11वें चरण के बाद नासिक की प्रमुख यूनिवर्सिटीज, कॉलेजों और स्कूलों को अभियान से जोड़कर इसे पूरे जिले में विस्तार देने की योजना है। आगामी सिंहस्थ कुंभमेले को 'हरित कुंभ और स्वच्छ कुंभ' बनाने के उद्देश्य से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक और सक्रिय किया जा रहा है।

मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना वाले 'नशामुक्त भारत' के निर्माण के लिए युवाओं के बीच व्यसनमुक्ति और पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जन-जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।

Nashik Mission Green Monsoon
गणेशोत्सव की आड़ में पेड़ों की कटाई करने वालों को चेतावनी, संभाजीनगर मनपा ने कहा- नियम तोड़े तो नहीं बख्शेंगे

जीओ-टैगिंग पर रहेगा विशेष ध्यान

केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका शत-प्रतिशत संवर्धन सुनिश्चित करना इस अभियान की मुख्य प्राथमिकता है। भोसला कैंपस में बांटे जाने वाले 5 हजार देशी पौधों (जैसे नीम, पीपल, बरगद, आंवला, कद्दम) की देखभाल के लिए विद्यार्थियों को पर्यावरण प्रहरी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिससे नासिक शहर का पर्यावरण संतुलन मजबूत हो सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com