नासिक: LPG संकट में राहत की तैयारी: 18 लाख लीटर केरोसीन की मांग, राशन कार्ड पर 2 लीटर मिलेगा
Nashik LPG Shortage: LPG की भारी कमी के चलते नाशिक जिला प्रशासन ने सरकार से 18 लाख लीटर केरोसीन की मांग की है। ग्रामीण इलाकों के राशन कार्ड धारकों को 2 लीटर तेल देने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
- Written By: रूपम सिंह
केरोसीन (सोर्स-सोशल मीडिया)
Maharashtra LPG Crisis News: देश में एलपीजी गैस की भारी कमी के चलते राज्य सरकार अब वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में मिट्टी के तेल (केरोसीन) के वितरण पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी रमेश गायकवाड ने बताया कि जिला आपूर्ति विभाग ने राज्य सरकार से नासिक जिले के लिए 18 लाख लीटर केरोसीन की मांग भेजी है। खाड़ी देशों में युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण ईंधन आयात प्रभावित हुआ है, जिससे घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत बढ़ गई है।
ऊर्जा संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से केरोसीन उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। इसके तहत जिलाधिकारी कार्यालय की आपूर्ति शाखा ने लाइसेंसधारी केरोसीन विक्रेताओं का डेटा एकत्र करना और पुरानी सूचियों को अपडेट करना शुरू कर दिया है। साथ ही, वितरण प्रणाली की भी गहन समीक्षा की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik: ओलावृष्टि और लू से घटा प्याज उत्पादन, लासलगांव मंडी में भाव बढ़े; निर्यात प्रतिबंध न लगाने की मांग
नासिक में आत्महत्या की तीन दिल दहला देने वाली घटनाएं; विवाहिता सहित तीन लोगों ने फांसी लगाकर दी जान
Simhastha Kumbh: कुंभ मेले को मद्देनजर नासिक पुलिस ने किया विस्तार, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति
नासिक सिंहस्थ कुंभमेला 2027 के लिए पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा का ‘अभेद किला’; रामकुंड बना हाई सिक्योरिटी जोन
यह भी पढ़ें:-नासिक म्हाडा जमीन घोटाले में नया मोड़: संदिग्ध नाम हटाने की मांग ठुकराई, पुलिस सख्त
नासिक जिले में करीब 9 लाख राशन कार्डधारक हैं। प्रारंभिक योजना के अनुसार, केरोसीन वितरण में शहरी क्षेत्रों को बाहर रखा जा सकता है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत ग्रामीण कार्डधारकों को प्रति राशन कार्ड 2 लीटर केरोसीन देने की संभावना है।
फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जारी हैं और राज्य सरकार की मंजूरी के बाद ही योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
