नासिक के गडकरी चौक पर तेंदुए की एंट्री, IGP कार्यालय में घुसा-CCTV में कैद
Nashik के गडकरी चौक स्थित IGP कार्यालय परिसर में तेंदुआ घुस गया। CCTV में कैद घटना के बाद वन विभाग और पुलिस ने ड्रोन व श्वान पथक से तलाशी ली। पथक ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स :सोशल मीडिया)
Nashik News In Hindi: शहर की आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुए का आना अब नई बात नहीं रही। लेकिन शुक्रवार तड़के 4.30 बजे तेंदुआ सीधे शहर के मध्य स्थित गडकरी चौक में विशेष पुलिस महानिरीक्षक (IGP) के कार्यालय में प्रवेश कर गया, वन विभाग के मुख्य वनसंरक्षक का प्रादेशिक कार्यालय भी ठीक बगल में है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और इसका वीडियो तेजी से वायरल भी हो गया।
पूरे परिसर की ली गई तलाशी
तेंदुआ दिखाई देते ही रात्रि पाली में ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी निलेश कडाले ने तुरंत यह जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वनपरिक्षेत्र अधिकारी, वन्यप्राणी बचाव पथक, रेस्क्यू नासिक डिवीजन, नासिक शहर पुलिस का श्वान पथक (गूगल श्वान) तथा पुलिस पथक मौके पर पहुंच गया।
इसके बाद तेंदुए की तलाश शुरू की गई, लेकिन वह इस परिसर में दिखाई नहीं दिया। पथक ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें तेंदुए की गतिविधि स्पष्ट दिखी। इसके बाद थर्मल ड्रोन और श्वान पथक की मदद से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आईजीपी कार्यालय तथा शासकीय निवास परिसर की पूरी तरह से तलाशी ली।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में पानी की किल्लत; पार्षद प्रमिला मैंद के उपलब्ध कराए टैंकर से नागरिकों को मिली बड़ी राहत
नासिक केंद्र पर Re-NEET से 1133 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित, परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
नासिक में विकास के लिए उद्योग संगठनों का साथ; निमा और महाराष्ट्र चेंबर ने मिलकर काम करने का भरोसा जताया
सनातन साध्वी अखाड़ा महापरिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन, देशभर से साध्वी, संत और धर्माचार्य हुए शामिल
बढ़ा सवाल और आशंका
- शहर के मध्य स्थित गडकरी चौक में तेंदुआ दिखाई देने के बाद वह कहाँ गया- इस पर शहर में पूरे दिन चर्चा चलती रही।
- कुछ लोगों ने आशंका जताई कि कहीं वह आसपास छिपा तो नहीं बैठा। इस चौक से सीबीएस, जिला अधिकारी कार्यालय तथा कई सरकारी कार्यालय पास में हैं।
- इसके अलावा अधिकारियों के सरकारी बंगले भी यहीं स्थित हैं। इसलिए तेंदुआ आखिर गया कहां? यह सवाल अभी भी बना हुआ है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Local Body Election मतगणना संवेदनशील, बहुस्तरीय सुरक्षा के निर्देश
वन विभाग की लोगों से अपील
इस घटना के बाद वन विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि परिसर में घूमते समय सावधानी बरतें, विशेषकर छोटे बच्चों का ध्यान रखें। कहीं भी वन्य प्राणियों का आना-जाना दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग से संपर्क करें।
