Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Thane News: तालाबों की नगरी में बना अनूठा त्रिमंदिर, एक साथ विराजे जैन, हिंदूओं के कई देवी देवता

Jain Hindu Unity Temple: ठाणे में दादा भगवान फाउंडेशन और महावीर जैन ट्रस्ट द्वारा निर्मित अनूठे त्रिमंदिर में जैन और हिंदू धर्म के देवी-देवताओं की एक साथ प्राण-प्रतिष्ठा हुई।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 01, 2026 | 09:07 PM

Dada Bhagwan Foundation (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane Trimandir: कभी तालाबों की नगरी कहे जाने वाले ठाणे शहर ने तेज़ी से विकास करते हुए आधुनिकता के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान भी बनाए रखी है। यहां हिंदू, जैन और ईसाई धर्मस्थलों के साथ-साथ मुस्लिम, पारसी और यहूदी समुदायों के भी प्राचीन धार्मिक स्थल मौजूद हैं। अब इस ऐतिहासिक शहर की संस्कृति, एकता और सभ्यता के प्रतीक के रूप में एक और अनूठे धार्मिक स्थल-त्रिमंदिर का नाम जुड़ गया है।

त्रिमंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां

देश-विदेश में वस्तुनिष्ठ आत्मज्ञान और अध्यात्म का प्रचार करने वाले दादा भगवान फाउंडेशन एवं महावीर जैन ट्रस्ट की ओर से ठाणे का सबसे बड़ा त्रिमंदिर निर्मित किया गया है। पूरी तरह सफेद संगमरमर की नक्काशीदार शिलाओं से बने इस भव्य और दिव्य मंदिर में जैन और हिंदू धर्म के देवताओं को एक साथ प्रतिष्ठित किया गया है।

जहां एक साथ विराजे जैन और हिंदू धर्म के अनेक देवी-देवता

दादा भगवान फाउंडेशन के पूज्य दीपक भाई के सान्निध्य में भगवान शिव, पार्वती, अंबा देवी, श्रीकृष्ण, हनुमान, श्री समंधर स्वामी, श्री पद्मनाभ भगवान सहित अनेक देवी-देवताओं की दिव्य मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। तीन दिनों तक चले इस विशेष अनुष्ठान में राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव, महावीर जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय आशर, देश-विदेश से आए अतिथि और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: एनडीए का हिस्सा बनी रहेगी राकांपा, सुनील तटकरे ने विलय की खबरों को किया खारिज

नासिक में बैसाखियों की ज़रूरत नहीं, शिंदे और अजित पवार गुट की सत्ता में भागीदारी को रेड सिग्नल

Mumbai News: सत्ता पक्ष को भाया केंद्र सरकार का बजट, विपक्ष ने बताया खोखले वादों का पिटारा

बारामती प्लेन क्रैश में 6 मरे तो शव 5 क्यों ? NCP नेता अमोल मिटकरी के सवालों से मचा राजनीतिक भूचाल

ठाणे की एक नई पहचान बना त्रिमंदिर-शिंदे

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस त्रिमंदिर के निर्माण से ठाणे की पवित्रता और सांस्कृतिक पहचान और अधिक सुदृढ़ हुई है। उन्होंने बताया कि दादा भगवान फाउंडेशन और महावीर जैन ट्रस्ट को ठाणे महानगरपालिका का पूर्ण सहयोग मिला, जिसके चलते यह अनोखा मंदिर रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ। डिप्टी सीएम ने त्रिमंदिर को ठाणे का गौरव बताया।

दादा भगवान फाउंडेशन के पूज्य दीपक भाई ने कहा कि यह त्रिमंदिर ठाणे शहर में भारतीय सनातन संस्कृति, सभ्यता और एकता का प्रतीक बन गया है। वहीं, त्रिमंदिर के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महावीर जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय आशर ने कहा कि संस्कृति और एकता का यह त्रिमंदिर भक्तों के लिए एक पवित्र उपहार के समान है।

ये भी पढ़े: नासिक में बैसाखियों की ज़रूरत नहीं, शिंदे और अजित पवार गुट की सत्ता में भागीदारी को रेड सिग्नल

इन देवी-देवताओं की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

त्रिमंदिर में श्री तिरुपति बालाजी, श्री गणपति जी, हनुमान जी, श्री तुलजा भवानी माता, श्री अंबे माता, श्री समंधर स्वामी जी महाराज, श्री पद्मावती देवी, श्री पार्वती देवी, श्री पद्मनाभ भगवान, श्रीनाथजी, श्री चक्रेश्वरी देवी, श्री भद्रकाली देवी, श्री ऋषभदेव भगवान, श्री अजितनाथ भगवान, श्री पार्श्वनाथ भगवान, श्री महावीर भगवान, श्री चंद्रायण यक्षदेव, श्री पंचांगुली यक्षिणी देवी और साईं बाबा की मूर्तियों की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई है।

(नवभारत लाइव के लिए ठाणे से सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट)

Thane trimandir jain hindu unity dada bhagwan foundation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2026 | 09:05 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Religion
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.