-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Kumbh Mela Nitesh Rane Statement Asif Shaikh Reaction
नितेश राणे के बयान पर मालेगांव में बवाल! पूर्व विधायक ने मांगा मंत्री का इस्तीफा, जानें पूरा मामला
- Written By: आकाश मसने
Nitesh Rane Statement Controversy कुंभ मेले में मुस्लिम व्यापारियों को दुकान लगाने से रोकने की मांग पर मालेगांव में हंगामा। इस्लाम पार्टी के संस्थापक आसिफ शेख ने मंत्री नितेश राणे पर जमकर हमला बोला।

पूर्व विधायक आसिफ शेख व मंत्री नितेश राणे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Asif Sheikh Reply To Nitesh Rane Statement: नासिक और त्र्यंबकेश्वर में अगले साल कुंभ मेला आयोजित होने जा रहा है। मत्स्य व्यवसाय मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने यह रुख अपनाया है कि इस कुंभ मेले में केवल हिंदू व्यापारियों को ही दुकानें लगाने की अनुमति मिलनी चाहिए और मुसलमानों की दुकानें बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। इस पर मालेगांव में तीव्र प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
इस्लाम पार्टी के संस्थापक और पूर्व विधायक आसिफ शेख ने नितेश राणे पर कड़ा हमला बोला है। शेख ने कहा कि राणे का यह बेलगाम बयान संविधान विरोधी है। वे जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं। शेख ने मांग की कि इस बयान के लिए सरकार को उनका इस्तीफा ले लेना चाहिए।
क्या बोले थे नितेश राणे?
नितेश राणे ने नासिक दौरे के दौरान यह रुख अपनाया था कि नासिक और त्र्यंबकेश्वर परिसर में लगने वाली दुकानों में मुस्लिमों को जगह नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने यह स्पष्टीकरण देने की भी कोशिश की कि कुंभ मेले में मुस्लिमों को दुकानें लगाने के लिए जगह क्यों नहीं मिलनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
विठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
चांदवड़ के निवासियों के लिए बड़ी राहत! राज्य कैबिनेट का बड़ा फैसला-स्थापित होगा वरिष्ठ स्तर का दीवानी न्यायालय
नासिक में उखड़े स्पीड ब्रेकरों पर जागा मनपा प्रशासन, मरम्मत और रंबल स्ट्रिप्स का काम शुरू
राणे ने सवाल उठाया कि मुस्लिम नागरिक मूर्ति पूजा को नहीं मानते और उनके धर्म में मूर्ति पूजा का कोई स्थान नहीं है, न ही वे हिंदू धर्म को मान्यता देते हैं, तो ऐसे में दूसरों के नियम और धर्म को न मानने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले में क्या काम करेंगे?
मंत्री राणे ने कहा था कि कुंभ मेला हिंदुओं का धार्मिक उत्सव है, इसलिए केवल हिंदू व्यापारियों को ही दुकानें लगाने की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि मुस्लिम लोग दुकानों पर हिंदू देवी-देवताओं के नाम लगाकर ऐसे उत्सवों में व्यवसाय करते हैं और कुंभ मेले में भी ऐसा हो सकता है। इसे रोकने के लिए साधु-संतों को भी सतर्क रहना चाहिए।
मालेगांव में हुए इस्लाम पार्टी की जनसभा
राणे के इस बयान पर मालेगांव के मुस्लिम समुदाय में तीव्र प्रतिक्रिया दी है। आगामी नगर पालिका चुनाव की पृष्ठभूमि पर इस्लाम पार्टी ने मालेगांव में एक जनसभा आयोजित की, जहां राणे के रुख पर असंतोष व्यक्त किया गया और तीखी आलोचना की गई।
आसिफ शेख ने बताया ‘वोट की राजनीति’
सभा के बाद मीडिया से बात करते हुए आसिफ शेख ने राणे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में मुस्लिम व्यापारियों की दुकानों का विरोध करना केवल वोटों की राजनीति करने का प्रयास है। उन्होंने तर्क दिया कि हिंदू की दुकान से मुस्लिम और मुस्लिम की दुकान से हिंदू वस्तुएं खरीद सकता है।
यह भी पढ़ें:- शिवसेना (यूबीटी) ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, आदित्य-संजय राउत समेत ये 40 नेता संभालेंगे कमान
शेख ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार, मुस्लिमों को दुकानें लगाने से रोकने का कोई कानून नहीं बनाया जा सकता है, इसलिए राणे का बयान संविधान विरोधी है। शेख ने कहा कि मंत्री के रूप में राणे ने जो शपथ ली है, यह बयान उस शपथ का उल्लंघन है।
शेख ने यह भी याद दिलाया कि दिवाली के समय अहिल्यानगर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक संग्राम जगताप ने भी बयान दिया था कि हिंदुओं को मुस्लिमों की दुकानों से खरीदारी नहीं करनी चाहिए। शेख ने आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे बयान देने के पीछे दो समुदायों के बीच मतभेद पैदा करके राजनीतिक लाभ उठाना का प्रयास है।
Nashik kumbh mela nitesh rane statement asif shaikh reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Aug 05, 2026 | 05:27 PMसुनेत्रा पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले धनंजय मुंडे, तो भड़के सुनील तटकरे; सार्वजनिक मंच से दे दी नसीहत
Aug 05, 2026 | 05:26 PMगूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
Aug 05, 2026 | 05:20 PMतब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
Aug 05, 2026 | 05:16 PMअवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब
Aug 05, 2026 | 05:13 PMदतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
Aug 05, 2026 | 05:09 PMLakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Aug 05, 2026 | 05:03 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














