नासिक में शुरू किसान कॉल सेंटर स्कीम, 1 कॉल पर खेती की जानकारी; 22 भाषाओं में फ्री कृषि मार्गदर्शन
Nashik Kisan Call Center: नासिक जिले में किसान कॉल सेंटर स्कीम लागू की गई है। किसान अब अपनी भाषा में फसल, खाद, सिंचाई व बाजार से जुड़ी जानकारी फोन पर पा सकेंगे।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Farmers Helpline: नासिक केंद्र सरकार किसानों को खेती-बाड़ी के क्षेत्र की ताजा जानकारी जल्दी और असरदार तरीके से देने के लिए किसान कॉल सेंटर स्कीम चला रही है। इस स्कीम का मुख्य मकसद किसानों के सवालों का उनकी लोकल भाषा में तुरंत जवाब देना है। इस स्कीम को जिले में लागू करना शुरू हो गया है।
किसान कॉल सेंटर स्कीम केंद्र सरकार की एक हेल्पलाइन सर्विस है, जो किसानों को घर बैठे फोन पर अपनी खेती-बाड़ी की समस्याओं को हल करने में मदद करती है। किसान फसल की बीमारियों, खाद के इस्तेमाल, सिंचाई, पशुपालन और बाजार की कीमतों के बारे में एक्सपर्ट्स से 22 से ज्यादा भाषाओं में जानकारी ले सकते हैं।
सहायता स्कीम का मुख्य मकसद
किसान कॉल सेंटर स्कीम का मुख्य मकसद किसानों के खेती-बाड़ी के सवाली और समस्याओं का उनकी लोकल भाषा में टेलीफोन ( टोल फ्री नंबर 1551) पर एक्सपर्ट्स से तुरंत और सही जवाव/सलाह देना है।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र में फ्री इलाज खत्म? हेल्थ डिपार्टमेंट का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य सेवा पर सवाल
किसान कॉल सेंटर (1800-180-1551) के जरिए, किसानों को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक 22 लोकल भाषाओं में सोती के सभी पहलुओं जैसे फसल की खेती, बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई, मौसम का अनुमान, बाजार के दाम, पशुपालन और सरकारी योजनाओं पर एक्सपर्ट्स से मुफ्त गाइडेंस और जानकारी मिलती है।
सप्ताह में सातों दिन मिलेगी सर्विस
किसान कॉल सेंटर सर्विस हफ्ते के सातों दिन, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मिलती है। किसान अपनी मातृभाषा (मराठी समेत 22 भाषाओं में) में खेती वो एक्सपर्ट्स से सलाह लेने के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते हैं, किसान इस नंबर पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक हफ्ते के सभी दिन) कॉल करके फ्री खेती की सलाह, मौसम का अनुमान और सरकारी योजनाओं की जानकारी ले सकते है।
