- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Former Cpi Maoist Chief Ganapathy Arrested In Nepal Reports Unconfirmed
नक्सली नेता गणपति की गिरफ्तारी की चर्चा
नक्सली नेता गणपति की गिरफ्तारी की चर्चाएं, नेपाल में हिरासत की खबरें। सुरक्षा एजेंसियों की नजर, स्थिति स्पष्ट नहीं।

गड़चिरोली, ब्यूरो।देश के नक्सल आंदोलन में एक समय के प्रमुख नेता रहे मुप्पला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति की नेपाल में गिरफ्तारी होने की चर्चाओं ने सुरक्षा एजेंसियों और आम जनता का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हालांकि आधिकारिक स्तर पर अब तक उसकी गिरफ्तारी की कोई ठोस पुष्टि नहीं हुई है।
इसलिए फिलहाल यह खबर अपुष्ट मानी जा रही है। गणपति प्रतिबंधित संगठन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया माओवादी का पूर्व महासचिव रह चुका है। वर्ष 2004 से 2018 तक उसने इस संगठन का नेतृत्व किया। उसके नेतृत्व में देश के कई राज्यों में नक्सली गतिविधियों में वृद्धि होने की बात कही जाती है।
जिले में भी कई विध्वंसक घटनाओं में उसकी भूमिका होने की जानकारी सामने आती रही है। तेलंगाना राज्य का निवासी गणपति पहले शिक्षक के रूप में कार्यरत था। बाद में वह नक्सल आंदोलन में सक्रिय हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: वर्धमान नगर में 151 करोड़ का 4-लेन ROB तैयार, ट्रैफिक जाम से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति, देखें VIDEO
BMC में सत्ताधारी दल को बड़ा झटका; पार्षदों की गैरमौजूदगी से वडाला और दादर पुनर्विकास प्रस्ताव खारिज
महाराष्ट्र में अपना सूपड़ा साफ कर रही कांग्रेस! अंबादास दानवे को पार्टी के समर्थन से भड़के कार्यकर्ता
कमला नेहरू अस्पताल का दबाव कम होगा, Pune PMC करेगी 11 अस्पतालों का कायाकल्प
केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों ने उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज किए हैं तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए करोड़ों रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्टों में उसकी गिरफ्तारी या पुलिस की हिरासत में होने की खबरें सामने आई हैं।
वहीं कुछ खबरों के अनुसार बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों से वह आत्मसमर्पण करने पर भी विचार कर रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
इस बीच सुरक्षा एजेंसियां गणपति की गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। उसकी गिरफ्तारी को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। कई राज्यों में नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामलों में उसका नाम आने के कारण उसकी गिरफ्तारी पर तीन करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित किया गया है।
Former cpi maoist chief ganapathy arrested in nepal reports unconfirmed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महंगा फोल्डेबल अब सस्ता, Vivo X Fold 5 पर तगड़ा डिस्काउंट, 16,000 की छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर
May 01, 2026 | 03:56 AMबुद्ध पूर्णिमा पर तुला राशि में चंद्रमा का गोचर, मेष सहित इन राशियों का होगा भाग्योदय
May 01, 2026 | 01:02 AMVastu Tips: सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
May 01, 2026 | 12:02 AMक्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
Apr 30, 2026 | 11:51 PMVaishakh Purnima: वैशाख पूर्णिमा पर कर लें ये 5 उपाय, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा
Apr 30, 2026 | 11:40 PMगौ प्रतिष्ठा पर शंकराचार्य ने वाराणसी में भरी हुंकार; कहा- किसी सरकार ने नहीं किया सनातन भावना का सम्मान
Apr 30, 2026 | 11:34 PM‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM
Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM














