नासिक में ‘गर्भाशय कैंसर मुक्त महाराष्ट्र’ अभियान का विस्तार, मुख्यमंत्री ने की सहभागिता की अपील
Cervical Cancer Free Maharashtra: पुणे और सातारा के बाद नासिक में ‘गर्भाशय कैंसर मुक्त महाराष्ट्र’ अभियान का विस्तार किया गया है, जिसके तहत 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी टीका लगाया जाएगा।
- Written By: आंचल लोखंडे
cervical cancer awareness (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik HPV Vaccination: महिलाओं और किशोरियों के लिए निवारक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) मुक्त महाराष्ट्र अभियान का विस्तार अब नासिक जिले में किया गया है। पुणे और सातारा में सफल क्रियान्वयन के बाद, नासिक में जल्द ही इस महत्वाकांक्षी अभियान की आधिकारिक शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में इस जनस्वास्थ्य मुहिम को नई गति मिली है।
हर 8 मिनट में एक मौत, आंकड़े चिंताजनक
भारत में सर्वाइकल कैंसर से जुड़े आंकड़े बेहद गंभीर हैं। यह महिलाओं में दूसरा सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर है, जिसके कारण देश में हर 8 मिनट में एक महिला की मृत्यु हो रही है और प्रतिदिन लगभग 200 महिलाओं की जान जा रही है। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर जांच, सही उपचार और एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से इस कैंसर को पूरी तरह रोका जा सकता है।
अभियान का उद्देश्य और स्वरूप
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 9 से 14 वर्ष की आयु की किशोरियों को एचपीवी टीका लगाना और व्यापक जनजागरूकता के जरिए सर्वाइकल कैंसर को जड़ से समाप्त करना है। यह पहल राज्य की लाखों बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए एक प्रभावी प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल के रूप में सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
खामगांव में जल संकट की आशंका, प्रशासन अलर्ट, नागरिकों से पानी बचाने की अपील
नाफेड की चना खरीद अवधि बढ़ाई जाए, सांसद काले ने पालकमंत्री बावनकुले से की मांग
पुणे और सातारा के बाद अब नासिक की किशोरियों को भी लगेगा एचपीवी टीका
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार किशोरियों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि निवारक स्वास्थ्य सेवाएं हर परिवार तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि बेटियों का संरक्षण करना हमारा नैतिक और सामाजिक दायित्व है। साथ ही उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र से भी सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के माध्यम से इस अभियान को सहयोग देने की अपील की।
ये भी पढ़े: अजित पवार की वो बेबाकी, जब कार्यकर्ता की नाराजगी पर चंद्रपुर की सड़क पर ही लगा दी थी फटकार!
साझेदारी और क्रियान्वयन
इस अभियान में जीविका फाउंडेशन राज्य का प्रमुख क्रियान्वयन भागीदार है। फाउंडेशन जन-जागरूकता फैलाने और सामुदायिक स्तर पर विश्वास कायम करने के लिए सरकार के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। फाउंडेशन के निदेशक जिग्नेश पटेल ने इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य मिशन का हिस्सा बनने पर गर्व व्यक्त किया।
नासिक जिले के शामिल होने से अब यह अभियान राज्य के 10 प्राथमिकता वाले जिलों में संचालित होगा, जिससे महाराष्ट्र को सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ लड़ाई में एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
