-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Family Court Salokha Samiti Reconciliation Success
कोर्ट नहीं, संवाद बना समाधान, 31 परिवारों की बची खुशहाली, सलोखा समिति की सुलह से रिश्तों को नया जीवन
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Family Court: नाशिक फैमिली कोर्ट व सलोखा समिति के प्रयासों से टूटने की कगार पर पहुंचे 31 दंपतियों का साथ रहने फैसला। बातचीत के जरिए यह संदेश दिया कि विवाद नहीं, परिवार बचाना ही प्राथमिकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Family Court News : नासिक फैमिली कोर्ट और ‘सलोखा समिति’ (सामंजस्य समिति) के लगातार प्रयासों से उन दंपतियों को फिर से एक करने में बड़ी सफलता मिली है, जिनके रिश्ते टूटने की कगार पर थे।
बीते वर्ष भर से चलाए गए संवाद और सुलह के प्रयासों के तहत, 31 जोड़ों ने फिर से एक साथ रहने का फैसला लिया और अपने वैवाहिक बंधन को बचाने का रास्ता चुना। यह संदेश साफ है कि अदालत में विवाद के बजाय परिवार को बचाना ही पहली प्राथमिकता है।
सुलह से कम हुआ अदालती बोझ
पारिवारिक विवादों के बढ़ते मामलों के बीच, कोर्ट ने न केवल तेजी से निपटारे पर जोर दिया, बल्कि काउंसलिंग और सुलह को भी प्राथमिकता दी, जिससे समझौते की दर में वृद्धि हुई है और कोर्ट का बोझ भी कम हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
MHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
अमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: ठप हुई OPD सेवाएं; जानिए क्यों सड़क पर उतरे 2 लाख डॉक्टर
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
| क्रमांक | विवरण | मामलों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | लंबित मामले | 4657 |
| 2 | दायर किए गए मामले | 2127 |
| 3 | निपटाए गए मामले | 1894 |
| 4 | लोक अदालत में समझौते से निपटे | 69 |
| 5 | काउंसलिंग/समझाइश से निपटे | 31 |
टूटे रिश्ते फिर जोडे नासिक फैमिली कोर्ट ने बच्चों के सर्वोत्तम हित के लिए लागू हुई CIL पहल काउंसलिंग और सुलह को भी प्राथमिकता दी, जिससे समझौते की दर में वृद्धि हुई है और कोर्ट का बोझ भी कम हुआ है।
बच्चों के सर्वोत्तम हित पर विशेष ध्यान
- पालकों (अभिभावक) के विवादों का सीधा असर बच्चों पर पड़ता है। इसे देखते हुए कोर्ट ने दो महत्वपूर्ण पहल की हैं
- ‘लेट थीम ब्लूम’ कार्यक्रमः इसका उद्देश्य बच्चों का भावनात्मक पुनर्निर्माण करना, उनकी भावनाओं, राय और जरूरतों को प्राथमिकता देना तथा विवाद से उत्पन्न मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाना है।
- CIL (चिल्ड्रन इंडिपेंडेंट लॉयर पैनल) पहलः कस्टडी और मुलाकात के विवादों में नासिक फैमिली कोर्ट ने बच्चों के लिए स्वतंत्र वकील पैनल की स्थापना की है।
यह भी पढ़ें:-Nashik: स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज़, मनपा में विकास कार्यों की दौड़, छुट्टी में भी खुले दफ्तर
- यह पहल बच्चों के स्वतंत्र दृष्टिकोण को अदालत तक पहुँचाती है और पालकों के अधिकारों के बजाय बच्चों के सर्वोत्तम हित पर विचार करने पर जोर देती है। यह पहल महाराष्ट्र में एक महत्वपूर्ण चलन बन रही है।
नए कोर्ट रूम की आवश्यकता
नासिक फैमिली कोर्ट में वर्तमान में दो न्याय कक्ष हैं, जबकि लंबित मामलों की संख्या साढ़े चार हजार से अधिक है। इसी कारण इस वर्ष एक अतिरिक्त न्याय कक्ष उपलब्ध कराया गया है।
मुख्य न्यायाधीश प्रसाद पालसिंगणकर की पहल पर, पाँच न्याय कक्षों वाली एक आधुनिक और सुसज्जित इमारत का 43 करोड़ रुपये का प्रस्ताव निर्माण विभाग के माध्यम से उच्च न्यायालय को भेजा गया है, जिसे 2026 में मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
Nashik family court salokha samiti reconciliation success
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMथलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PMसलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
Aug 05, 2026 | 02:16 PMविराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
Aug 05, 2026 | 02:13 PMदुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 02:08 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM












