- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Harshad Patankar Gang Attack Panchavati Crime News
फरार हर्षद पाटणकर गिरोह का नासिक में तांडव, युवक पर जानलेवा हमला और वाहनों में तोड़फोड़
Harshad Patankar gang Nashik: पंचवटी इलाके में फरार गैंगस्टर हर्षद पाटणकर के गिरोह ने युवक पर जानलेवा हमला कर चार वाहनों में तोड़फोड़ की, जिसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए सख्त आदेश दिए है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Panchavati Nashik Crime Incident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Panchavati Nashik Crime Incident: पिछले लगभग 10 महीनों से फरार चल रहे कुख्यात गैंगस्टर हर्षद पाटणकर के गिरोह ने शहर में एक बार फिर दहशत फैला दी है। पंचवटी क्षेत्र के मोरे मला इलाके में आधी रात के करीब पाटणकर और उसके साथियों ने निलेश रणमाले नामक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि हमलावरों को संदेह था कि निलेश ने पुलिस को उनके बारे में जानकारी दी थी। इसी शक के चलते उस पर हमला किया गया। घटना के दौरान गिरोह के सदस्यों ने इलाके में खड़ी चार वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की। स्थानीय नागरिकों ने गोलीबारी होने का दावा किया है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल फायरिंग की घटना से इनकार किया है।
पुलिस कमिश्नर का सख्त रुख
लगातार फरार रहने के बावजूद अपराधों को अंजाम देने वाले पाटणकर की गतिविधियों को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अपराध जांच शाखा को निर्देश दिए हैं कि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित प्रतिक्रिया दल (Quick Response Team) के हथियारबंद कमांडो की मदद ली जाए, लेकिन पाटणकर को किसी भी हालत में गिरफ्तार किया जाए। सरेआम पुलिस को चुनौती देने वाले इस गिरोह की वजह से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी, सिविल सर्जन कैलाश पवार ने की अपील
कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं के स्टॉल उखाड़ फेंको, मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान
आईसीयू में चूहे के हमले से 89 वर्षीय महिला की मौत, टेंबा अस्पताल की लापरवाही पर उठे सवाल, UBT का प्रदर्शन
बकाया वसूली के लिए महावितरण सख्त, डीपीवार लक्ष्य तय; मीटर जब्त करने की कार्रवाई शुरू
चुनाव के बाद बढ़े अपराध
नगर निगम चुनाव से पहले पुलिस ने शहर में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर नासिक को “कानून का किला” बताया था। हालांकि चुनाव खत्म होने के बाद शहर में अपराध की घटनाओं में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पुलिस महकमे में यह चर्चा भी है कि संदिग्ध अपराधियों पर कार्रवाई के दौरान राजनीतिक दबाव का सामना करना पड़ता है। इसी कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और शहर में गैंगवार का खतरा फिर से बढ़ गया है।
ये भी पढ़े: बंदूक साफ करते समय हादसा, धुले में गन हाउस से चली गोली; एक महिला घायल
पाटणकर पर कई गंभीर मामले दर्ज
- हर्षद पाटणकर के खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती और मारपीट सहित 9 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
- उसके पूर्व सहयोगी राहुल पवार और पाटणकर के बीच वर्चस्व को लेकर गैंगवार चल रही है। नवंबर 2025 में पाटणकर पर गोलीबारी भी हुई थी।
- साल 2023 में नजरबंदी से रिहा होने के बाद पाटणकर का पुलिस उपायुक्त कार्यालय के सामने जुलूस निकाला गया था, जिससे काफी विवाद भी हुआ था।
- अप्रैल 2024 में कामतवाड़ा में एक नाबालिग की हत्या और जनवरी 2026 में लेखानगर में हुई तोड़फोड़ की घटनाओं में भी पाटणकर गिरोह का हाथ होने का संदेह जताया गया है।
Nashik harshad patankar gang attack panchavati crime news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लंदन की ‘सच्चाई’ दिखाने का दावा, ट्रैवल इन्फ्लुएंसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Mar 16, 2026 | 08:03 PMसर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी, सिविल सर्जन कैलाश पवार ने की अपील
Mar 16, 2026 | 07:54 PMसुनील गावस्कर ने सनराइजर्स को किया सावधान, पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने पर दिया ये बड़ा बयान
Mar 16, 2026 | 07:52 PMअमेरिका में कुदरत का ‘डबल अटैक’, बर्फीला तूफान और टॉर्नेडो ने मचाई भारी तबाही; 1800 उड़ानें रद्द
Mar 16, 2026 | 07:49 PMकुंभ मेले में गैर-हिंदुओं के स्टॉल उखाड़ फेंको, मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान
Mar 16, 2026 | 07:36 PMतेजस्वी के साथ हुआ धोखा…बीजेपी ने मारा मौके पर चौका, बिहार में राज्यसभा की पाचों सीटों पर NDA की जीत
Mar 16, 2026 | 07:19 PM6.5 किमी के लिए 1 घंटे का सफर! बेंगलुरु के ट्रैफिक में फंसे ऑफिस जाने वाले का वीडियो वायरल
Mar 16, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM
पटना में NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के घर विधायकों को मिली ट्रेनिंग, क्या विपक्षी खेमे में होगी सेंधमारी?
Mar 15, 2026 | 10:12 PM
कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद डॉगी की तरह भौंकने लगा लड़का, लापरवाही ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:06 PM
5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, बंगाल में दो तो असम-केरल में एक चरण में वोटिंग; देखें पूरा शेड्यूल
Mar 15, 2026 | 10:01 PM
बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद और करणी सेना के बीच आर-पार, ‘चमड़ा उतारने’ वाले बयान से मचा हड़कंप!
Mar 15, 2026 | 02:22 PM












