द्वारका सिग्नल जाम से राहत की उम्मीद, अंडरपास का काम जल्द शुरू; ट्रैफिक रूट बदलेंगे
Nashik Traffic Update: द्वारका सिग्नल पर ट्रैफिक जाम से निजात के लिए मंजूर ग्रेड सेपरेटर का काम जल्द शुरू होगा। निर्माण के दौरान शहर में बड़े स्तर पर यातायात बदलाव किए जाएंगे।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Dwarka Signal Nashik: नाशिक के सबसे व्यस्त द्वारका सिग्नल पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा ‘ग्रेड सेपरेटर’ मंजूर (अंडरपास) का निर्माण कार्य जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू होने जा रहा है।
सारडा सर्कल से द्वारका और वडाला नाका से ट्रैक्टर हाउस तक बनने वाले इस प्रोजेक्ट को लेकर पुलिस आयुक्तालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निर्माण कार्य के दौरान यातायात प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई।
अंडरपास के काम के चलते शहर के यातायात मार्गों में बड़े पैमाने पर बदलाव किए जाएंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस थानों की टीमों ने सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। बैठक में उपायुक्त किरणकुमार चव्हाण, मोनिका राउत, किशोर काले, संदीप मिटके सहित विभिन्न थानों के वरिष्ठ निरीक्षक उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
बिना बारिश के ताश के पत्तों की तरह ढहा महाराष्ट्र का एलिवेटेड ब्रिज! रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
हमले से डरे डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, हमेशा के लिए छोड़ा शहर, डोंबिवली मारपीट मामले में नया मोड़
गणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
यूनियनों से चर्चा बगैर श्रम संहिता के नियम नहीं होंगे लागू, आकाश फुंडकर ने हिंद मजदूर सभा को दिया आश्वासन
214 करोड़ रुपए की लागत से होगा कायाकल्प
सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्रालय ने इसके लिए 214 करोड़ रुपये की निधि मंजूर की है और संबंधित एजेंसियों ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आयुक्त कर्णिक ने निर्देश दिए हैं कि मार्ग परिवर्तन (रूट डायवर्जन) लागू करने से पहले वैकल्पिक रास्तों की क्षमता का गहन अध्ययन किया जाए।
ट्रैफिक पुलिस के सर्वेक्षण के मुख्य बिंदु
- वैकल्पिक मार्गः द्वारका, सारडा सर्कल, वडाला नाका और काठे गली क्षेत्रों से ट्रैफिक डायवर्ट करने की संभावना।
यह भी पढ़ें:-नासिक में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, रविंद्र चव्हाण ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश; एकजुटता पर जोर
- भीड़ का प्रबंधनः प्रमुख सर्कलों और सिग्नलों पर पीक आवर्स के दौरान वाहनों की स्थिति का आकलन।
