Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूनियनों से चर्चा वगैर श्रम संहिता के नियम नहीं होंगे लागू, आकाश फुंडकर ने हिंद मजदूर सभा को दिया आश्वासन

Akash Fundkar On Labour Code: महाराष्ट्र के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने आश्वासन दिया कि यूनियनों से चर्चा और संयुक्त रिपोर्ट के बिना नई श्रम संहिता के नियम लागू नहीं होंगे।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 09, 2026 | 06:48 PM

श्रम संहिता पर बैठक (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Akash Fundkar On Labour Code Rules: केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई चार नई श्रमसंहिताओं को लेकर महाराष्ट्र में हिंद मजदूर सभा और कर्मचारी संगठनों की संयुक्त कृती समिति के कड़े विरोध को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के श्रम मंत्री एडवोकेट आकाश फुंडकर ने स्पष्ट आश्वासन दिया है कि जब तक सभी कामगार संगठनों से विस्तृत चर्चा नहीं हो जाती और उनके सुझावों व आपत्तियों को शामिल कर संयुक्त रिपोर्ट केंद्र सरकार को नहीं भेज दी जाती, तब तक महाराष्ट्र में श्रमसंहिता के नियम लागू नहीं किए जाएंगे।

संजय वढावकर ने रखा पक्ष

हिंद मजदूर सभा के महासचिव संजय वढावकर ने बैठक में सरकार के सामने मजबूती से पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि चारों श्रमसंहिताओं की कई धाराएं सीधे तौर पर कामगारों के हितों पर चोट करती हैं। इन नियमों से स्थायी नौकरियों में कटौती, यूनियन बनाने के अधिकार पर रोक, वेतन सुरक्षा कमजोर होने और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ने का खतरा है।

वढावकर ने कहा, ‘राज्य सरकार एकतरफा नियम नहीं थोप सकती। किसी भी स्थिति में अगर कामगारों के हितों को नुकसान पहुंचता है तो ऐसे नियम स्वीकार नहीं होंगे। पहले यूनियनों से बातचीत हो, फिर ही आगे का निर्णय लिया जाए।’

सम्बंधित ख़बरें

पार्टी मर्ज करनी थी तो होटल में मिलते… शरद पवार और सीएम शिंदे की मुलाकात पर ये क्या कह गए पृथ्वीराज चव्हाण

जेल में बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए गरिमा की बात नहीं, निदा खान की बेल पर कोर्ट का तर्क

‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम

अस्पताल में VIP ट्रीटमेंट, लेकिन कोर्ट में नो-कांप्रोमाइज! पार्षद रमेश म्हात्रे की वीडियो कॉल वाली अर्जी खारिज

यह भी पढ़ेः- ठाणे: MBMC की लापरवाही! बारिश में खुले गड्ढे से हादसे का खतरा, पाइपलाइन कार्य पूरा, सड़क मरम्मत अब तक अधूरी

इसकी रिपोर्ट बना कर केंद्र को भेजी जाएगी

कृती समिति की इस मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए राज्य के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार सभी श्रमिक संगठनों को विश्वास में लेकर ही आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि संगठनों से मिले इनपुट के आधार पर एक संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को भेजी जाएगी। तब तक राज्य में नए नियमों की अधिसूचना जारी नहीं होगी।

इस सफलता पर कृती समिति ने राज्यभर के कामगारों को बधाई दी है। समिति ने मांग की है कि आगे होने वाली चर्चाओं में सभी मान्यता प्राप्त यूनियनों को शामिल किया जाए ताकि कामगार हितैषी और संतुलित नियम बन सकें।

संगठनों का मानना है कि श्रम कानूनों में बदलाव करते समय रोजगार सुरक्षा, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है।

Akash fundkar on labour code rules unions discussion in maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 06:48 PM

Topics:  

  • Child Labour
  • Maharashtra government announcement
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • new initiative

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.