अमरावती में आधुनिक टोकन मशीन से खरीफ बुआई तेज, बीज और मजदूरी की होगी बचत
Modern Farming Technology: अमरावती जिले में अच्छी बारिश के बाद किसान आधुनिक टोकन मशीन से तुअर की बुआई कर रहे हैं। इस तकनीक सेकम लागत और अधिक उत्पादन की संभावना बढ़ रही है।
Modern Farming (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Kharif Sowing: अमरावती जिले में संतोषजनक बारिश के बाद खरीफ सीजन की बुवाई ने गति पकड़ ली है। किसान अब आधुनिक टोकन मशीन की सहायता से तुअर की बुआई कर रहे हैं। इस तकनीक से कम समय में सटीक बुआई, बीज और मजदूरी की बचत तथा उत्पादन लागत में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में हुई अच्छी बारिश के बाद खेतों में खरीफ फसलों की बुआई तेज हो गई है। विशेष रूप से तुअर की बुवाई के लिए किसान आधुनिक टोकण मशीन का उपयोग कर रहे हैं। बारिश पर पूरी तरह निर्भर इस क्षेत्र में वर्षा शुरू होते ही खेतों में किसानों की गतिविधियां बढ़ गई हैं।
एकसमान होता है फसल का अंकुरण किसानों के अनुसार टोकन मशीन के माध्यम से कम समय में सटीक और गुणवत्तापूर्ण बुआई करना संभव हो रहा है। इस मशीन से बीज निर्धारित गहराई और समान दूरी पर डाले जाते हैं, जिससे फसल का अंकुरण एकसमान होता है। इसके कारण बीज की बचत होती है, मजदूरी का खर्च कम होता है और उत्पादन बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मजदूरों की कमी महसूस की जा रही है। ऐसे में टोकन मशीन किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने लगे किसान
कम समय में अधिक बुआई इस मशीन की मदद से कम समय में अधिक क्षेत्र में बुआई पूरी की जा सकती है। साथ ही खाद, सिंचाई और अन्य अंतरवर्ती कृषि कार्य भी आसानी से किए जा सकते हैं। इससे उत्पादन लागत कम होने और किसानों के मुनाफे में बढ़ोतरी की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि टोकन मशीन के माध्यम से तुअर, सोयाबीन, कपास सहित अन्य दलहनी फसलों की भी सटीक बुआई की जा सकती है। बदलते समय में आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग बढ़ाना आवश्यक है। यदि अधिक से अधिक किसान इस तकनीक को अपनाते हैं तो कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में अंतर-राज्यीय ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 5 सटोरिये गिरफ्तार, भारी मात्रा में गैजेट्स बरामद
TET पेपर लीक मामले में एक्शन में कांग्रेस, सपकाल-वडेट्टीवार ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
भंडारा में सामान्य से 72% कम बारिश, खरीफ बुआई पर संकट, किसान अच्छी वर्षा का कर रहे इंतजार
भंडारा में नई नाली में धंसी एसटी बस, चालक की सूझबूझ से 35 यात्रियों की बची जान
टोकन मशीन के प्रमुख फायदे
- कम समय में बुवाई पूरी
- बीज की बचत,मजदूरी खर्च में कमी
- एकसमान अंकुरण एवं बेहतर वृद्धि किन फसलों के लिए उपयोगी
- तुअरसोयाबीनकपासचना एवं अन्य दलहनी फसलें
- किसानों को होने वाले लाभनिश्चित दूरी पर सटीक बुवाई
- उचित गहराई पर बीज की बुवाई
- अंतरवर्ती कृषि कार्य में सुविधा
- उत्पादन बढ़ने में मदद
- कृषि विशेषज्ञों की सलाह
- आधुनिक कृषि यंत्रों का अधिक उपयोग करें।
- प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण बीजों का चयन करें।
- बुआई का सही समय चुनें
- कम लागत में अधिक उत्पादन का लक्ष्य रखें।
