खाते से उड़ गए पैसे? सरकार का बड़ा एक्शन, 300 जुआ वेबसाइट्स बंद, अब नहीं फंसेंगे लोग

Online Gambling Ban India: ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी करने वाली वेबसाइट्स पर भारत सरकार ने एक बार फिर कड़ा कदम उठाया है। सरकार ने करीब 300 अवैध वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है।
Money Vanished from Your Account Government Takes Major Action: 300 Gambling Websites Banned
Online Gambaling (Source. Freepik)
Updated on

Online Gaming Law India: ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी करने वाली वेबसाइट्स पर भारत सरकार ने एक बार फिर कड़ा कदम उठाया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने करीब 300 अवैध वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है।

यह कार्रवाई उन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ की गई है, जो ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग, वर्चुअल कसीनो गेमिंग और पीयर-टू-पीयर सट्टेबाजी जैसी गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल थे। इससे पहले जनवरी में भी सरकार ने 242 ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद किया था।

किन प्लेटफॉर्म्स पर चला सरकार का डंडा?

सरकारी बयान के अनुसार, यह एक्शन कई तरह के अवैध प्लेटफॉर्म्स को निशाना बनाकर लिया गया। इनमें शामिल हैं:

  • ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग वेबसाइट्स
  • स्लॉट्स, रूलेट और लाइव डीलर टेबल्स वाले वर्चुअल कसीनो
  • पीयर-टू-पीयर बेटिंग एक्सचेंज
  • सट्टा और मटका नेटवर्क
  • रियल मनी कार्ड और कसीनो गेमिंग ऐप्स

इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को तेजी से जुए की लत लग रही थी और कई मामलों में वित्तीय धोखाधड़ी भी सामने आई थी।

अब तक 8,400 से ज्यादा प्लेटफॉर्म हो चुके हैं बंद

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सरकार अब तक करीब 8,400 अवैध वेबसाइट्स और ऐप्स को ब्लॉक कर चुकी है। इनमें से लगभग 4,900 प्लेटफॉर्म्स को ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए कानून लागू होने के बाद हटाया गया। इस कानून का उद्देश्य डिजिटल गेमिंग और सट्टेबाजी गतिविधियों को नियंत्रित करना और यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

क्यों जरूरी है यह कार्रवाई?

ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी सिर्फ पैसों का नुकसान नहीं कराते, बल्कि यह लोगों को मानसिक और आर्थिक रूप से भी नुकसान पहुंचाते हैं। सरकार का मानना है कि इस तरह के प्लेटफॉर्म्स पर रोक लगाकर:

  • लोगों को वित्तीय धोखाधड़ी से बचाया जा सकता है
  • जुए की लत पर नियंत्रण पाया जा सकता है
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को सुरक्षित बनाया जा सकता है

सतर्क रहें, नहीं तो पड़ सकता है भारी

सरकार ने साफ तौर पर यूजर्स से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत जुआ या सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से दूर रहें। साथ ही अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com