- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik City Is Being Inspected With Drone Cameras Municipal Corporation And Police Department Got Cameras
ड्रोन कैमरों से किया जा रहा नासिक शहर का निरीक्षण, महानगरपालिका और पुलिस विभाग को मिले कैमरे
- Written By: अमन दुबे

File Pic
नासिक : आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के अलावा नासिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) और पुलिस (Police) को स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से दो-दो ड्रोन कैमरे (Drone Cameras) मुहैया कराए जाएंगे। इसी तरह स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से जानकारी दी गई कि शहर में 200 सीसीटीवी कैमरे (CCTV Cameras) लगाए जाएंगे।
केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नासिक महानगरपालिका स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी की ओर से इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर परियोजना के लिए एकीकृत निगरानी और सिटी ऑपरेशन प्लेटफॉर्म का कार्यान्वयन और रखरखाव किया जा रहा है, इस परियोजना के हिस्से के रूप में उसने आपातकालीन स्थितियों में ड्रोन कैमरों का उपयोग करने का निर्णय लिया है। इस कैमरे के जरिए शहर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। स्मार्ट सिटी कंपनी के माध्यम से हाल ही में एक ड्रोन कैमरा प्रशिक्षण कार्यक्रम लागू किया गया था।
परीक्षा के बाद प्रशिक्षुओं को लाइसेंस भी दिया जाएगा
अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों और पुलिस को हाल ही में प्रशिक्षित किया गया था। ड्रोन कैमरे का उपयोग कैसे करें, इसके लिए कौन सा सॉफ्टवेयर मौजूद है। दो ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल में कैसे सावधानी बरतनी है, इसकी जानकारी दी गई। परीक्षा के बाद प्रशिक्षुओं को लाइसेंस भी दिया जाएगा। नासिक महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार, पुलिस कमिश्नर अंकुश शिंदे, स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ सुमंत मोरे, स्मार्ट सिटी कंपनी आईटी विभाग के महाप्रबंधक अनिल ताड़कोड़, उप महाप्रबंधक सुधीर गोराडे, ड्रोन कैमरा प्रशिक्षु उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
ड्रोन सर्वे से जमीन विवाद सुलझाने की तैयारी, भामरागड़ के गांवों को मिलेगा संपत्ति कार्ड
सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, नाथसागर जलाशय में अवैध ड्रोन उड़ाना युवक को पड़ा महंगा; पुलिस ने दर्ज किया केस
क्या तीसरे विश्व युद्ध की आहट? अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान जंग में मिसाइलों के साथ साइबर और AI का भी हमला
अमेरिका से डील, टैरिफ कम, अब भारतीय ड्रोन कंपनियों की उड़ान होगी और ऊंची
छह आपदा प्रबंधन केंद्र
नासिक महानगरपालिका और पुलिस विभाग को स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से दो-दो ड्रोन कैमरे दिए गए है। इस बारे में दावा किया जा रहा है कि इस कैमरे के जरिए घटनाओं की सटीक मैपिंग की जा सकेगी। बताया जा रहा है कि शहर की सुरक्षा और आपराधिक घटनाओं में कमी लाने के लिए 200 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
पुलिस विभाग को मिलेगी राहत
स्मार्ट सिटी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमंत मोरे ने बताया कि प्रमंडलीय कार्यालयों के साथ महानगरपालिका मुख्यालय में भी आपदा प्रबंधन कक्ष स्थापित किया जाएगा, जिसके माध्यम से नासिक शहर की सुरक्षा व्यवस्था का संचालन किया जाएगा। अब देखना यह है कि इस नई व्यवस्था से नासिक शहर की सुरक्षा अच्छी तरह से हो पाती है या नहीं, अगर यह व्यवस्था सफल रही तो इस व्यवस्था को पूरे जिले में लागू किया जाएगा। इस व्यवस्था के कारण शहर की आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लग गया तो इससे पुलिस विभाग को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।
Nashik city is being inspected with drone cameras municipal corporation and police department got cameras
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














