Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चिता तैयार…और ‘जिंदा’ हो गया शख्स, नासिक में हैरान करने वाली घटना

Nashik incident: नासिक में ब्रेन डेड घोषित युवक अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान हिलने लगा। हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर इलाज जारी। अस्पताल ने मौत से इनकार किया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 06, 2025 | 03:26 PM

सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Nashik News: यह घटना नासिक जिले से सामने आई है, जहां एक 19 वर्षीय युवक को ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान अचानक हिलते-डुलते और खांसते देखा गया। यह देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और वे तुरंत युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां फिलहाल वह वेंटिलेटर पर जीवन रक्षक प्रणाली के सहारे है। इस चौंकाने वाले मामले ने चिकित्सा प्रक्रिया और अस्पताल की भूमिका पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है मामला?

नासिक में “ब्रेन डेड” घोषित किया गया एक युवक अपने अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान हिलने-डुलने और खांसने लगा। युवक के रिश्तेदारों ने शुक्रवार को यह दावा किया। रिश्तेदारों कहा कि त्र्यंबकेश्वर तालुका के निवासी भाऊ लचके (19) को कुछ दिन पहले एक दुर्घटना में गंभीर चोटें लगने के बाद अडगांव के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया था।

अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी

लचके के रिश्तेदार गंगाराम शिंदे ने कहा, “जब हम उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तब वह हिलने-डुलने और खांसने लगा। हम उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर है और उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।” इस बीच, निजी अस्पताल के प्रबंधन ने दावा किया कि लचके को कभी मृत घोषित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि परिजन कुछ चिकित्सा शब्दावली को लेकर भ्रमित हो गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

आज की ताजा खबर 05 अगस्त LIVE: सरकार के खिलाफ संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन

E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट

विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त

5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़ें- जलगांव-बुरहानपुर प्रशासन की बैठक, किसानों को आश्वासन, केले के भाव पर एक्शन मोड में जिलाधिकारी

नासिक में स्वास्थ्य सेवाएं ठप

नासिक महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के हजारों संविदा कर्मचारी 19 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि 14 मार्च 2024 का सरकारी निर्णय तुरंत लागू किया जाए, जिसके तहत 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया गया था। एआईटीसी के राज्य सचिव राजू देसले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक ज्ञापन भेजकर इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान देने की मांग की है।

Nashik brain dead youth moves during funeral confusion over death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2025 | 03:26 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Nasik

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.