नासिक के लिए 1333 करोड़ की मांग, कुंभ तैयारी के बीच बजट कटौती पर भुजबल नाराज
Nashik District Plan: नासिक की जिला योजना राशि को 691.90 करोड़ से बढ़ाकर 1333.90 करोड़ करने की मांग छगन भुजबल ने की है। कुंभ और विकास जरूरतों के चलते बजट बढ़ाने पर जोर दिया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Yeola Annual Budget Demand: येवला आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले और नासिक जिले के तेजी से होते विकास को देखते हुए, राज्य के खाद्या व नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने जिला वार्षिक योजना के लिए निधि कम न करने की जोरदार मांग की है।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान, भुजबल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित 691.90 करोड़ रुपये की सीमा को बढ़ाकर कुल 1333.90 करोड़ रुपये करने का आग्रह किया, मंत्री भुजबल ने बैठक में आंकड़ों के साथ नासिक का पक्ष रखा।
वर्ष 2025-26 में नासिक को 900 करोड़ रुपये मिले थे। शासन ने आगामी वर्ष के लिए केवल 691.90 करोड़ की सीमा तय की है, जिसे भुजबल ने नाकाफी बताया। जिले से प्राप्त होने वाला बड़ा राजस्व और विभागों से प्राप्त 642 करोड़ की अतिरिक्त मांग को देखते हुए बजट बढ़ाना अनिवार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
नागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई उड़ान
नासिक को पर्यटन के नक्शे पर चमकाने के लिए छगन भुजबल ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर जोर दिया,
उन्होंने ‘नासिक कलाग्राम और गंगापुर बांध पर ‘सी-प्लेन’ सेवा के कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने की मांग की। भुजबल का मानना है कि ये परियोजनाएं जिले की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नई दिशा देंगी।
यह भी पढ़ें:-नासिक प्याज के दाम में गिरावट, किसानों को आर्थिक नुकसान; संकट ने बढ़ाई सरकार की मुश्किल
इसके साथ ही, स्कूल शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने भी स्कूलों की मरम्मत और नई कक्षाओं के निर्माण के लिए अलग से बजट की मांग उठाई है।
बैठक में वर्तमान वितीय वर्ष के खर्च की समीक्षा करते हुए मंत्री भुजवल ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्च के अंत तक आवंटित निधि का 100 प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
सभी लंबित योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृतियां तत्काल देने के आदेश भी दिए गए हैं ताकि विकास कार्य फाइलों में न अटके।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री नासिक के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक निर्णय लेंगे।
