अंबड औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों से परेशान उद्यमी, उद्यमियों ने महापौर से की त्वरित कार्रवाई की मांग
Nashik Ambad MIDC Road Problem: नासिक के अंबड औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर आयमा के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से मुलाकात की। महापौर ने सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता से कराने का आश्वासन दिया।
- Written By: अंकिता पटेल
Industrial Area Road Repair( Source: Social Media )
Nashik Ambad Industrial Area Road Repair: नासिक अंबड औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों के कारण उद्यमियों, श्रमिकों और ट्रांसपोर्टरों को होने वाली दैनिक परेशानियों के समाधान के लिए आयमा के अध्यक्ष राजेंद्र पानसरे ने महापौर हिमगौरी आडके आहेर से मुलाकात की।
इस दौरान महापौर ने अंबड औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता के आधार पर करने का आश्वासन दिया और संबंधित विभागों को तत्काल आदेश जारी करने की बात कही।
महापौर को सौंपे गए ज्ञापन में राजेंद्र पानसरे ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें 30-35 साल पहले बनाई गई थीं, जिनकी स्थिति अब अत्यंत दयनीय हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
CJP की राजनीति में एंट्री? आदित्य ठाकरे से मिले सौरव दास और रत्ना सिंह, महाराष्ट्र में पक रही है नई खिचड़ी?
महज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
पथदीप (स्ट्रीट लाइट) और घंटागाड़ी जैसी बुनियादी सुविधाओं का पहले ही बुरा हाल है, ऊपर से पाइपलाइन या अन्य कार्यों के लिए सड़कों की खुदाई ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।
‘आयमा’ के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से अनुरोध किया कि उद्यमियों को राहत देने के लिए युद्ध स्तर पर उपाय किए जाएं। इस प्रतिनिधिमंडल में आयमा सचिव बालासाहेब गुंजाळ, बुनियादी सेवा समिति के अध्यक्ष कुंदन डरेंगे, हेमंत धोपावकर आदि शामिल थे।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर हिमगौरी आडके-आहेर ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं इस मामले में व्यक्तिगत रूप से ध्यान देंगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास शहर की प्रगति के लिए आवश्यक है, इसलिए सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्रता से पूरा कराया जाएगा।
उद्यमी मनपा की आर्थिक रीढ़
महापौर के साथ चर्चा अत्यंत सकारात्मक रही, उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं को बहुत ध्यानपूर्वक सुना। चूंकि उद्यमी नगर निगम की आर्थिक रीढ़ है, इसलिए उन्होंने इन मुद्दों पर निजी तौर पर ध्यान देने का वादा किया है।
यह भी पढ़ें:-रेल सुरक्षा बल की सतर्कता, ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत RPF की बड़ी कार्रवाई; 5 बच्चों की सुरक्षित घर वापसी
इस संदर्भ में, आगामी शुक्रवार 27 मार्च को सुबह 11 बजे वह आयमा रिक्रिएशन सेंटर में उद्यमियों और पदाधिकारियों से संवाद करने के लिए उपस्थित रहेगी।
-अध्यक्ष, राजेंद पानसरे
